होम / कोर्ट कचहरी / विजय माल्या को बड़ा झटका, ब्रिटेन हाई कोर्ट ने दिवालियापन याचिका पर लगाई मुहर

विजय माल्या को बड़ा झटका, ब्रिटेन हाई कोर्ट ने दिवालियापन याचिका पर लगाई मुहर

अदालती फैसले के बाद अब भारतीय बैंकों को माल्या की ब्रिटेन स्थित संपत्तियों पर कानूनी नियंत्रण हासिल करने का रास्ता साफ हो गया है. इससे वे अपनी करोड़ों की रकम की वसूली कर सकेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन में बड़ा कानूनी झटका लगा है. दरअसल, ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने भारतीय बैंकों के उस कंसोर्टियम के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिसने माल्या को दिवालिया घोषित करने की याचिका दायर की थी. अदालत ने माल्या द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया, जिससे अब उनके खिलाफ जारी दिवालियापन का आदेश बरकरार रहेगा. यह फैसला न सिर्फ भारतीय बैंकों के लिए बड़ी राहत है, बल्कि भारत सरकार की ओर से भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ उठाए गए कदमों को भी मजबूती देता है. आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

एसबीआई के नेतृत्व में बैंकों की जीत  
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई में 13 बैंकों के समूह ने इस कानूनी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया. यह मामला कई वर्षों से ब्रिटेन की अदालतों में लंबित था और अब अदालत के फैसले के बाद भारतीय बैंकों को माल्या की ब्रिटेन स्थित संपत्तियों की कुर्की और नीलामी कर बकाया कर्ज की वसूली का अधिकार मिल गया है.

माल्या पर गंभीर आरोप, भारत में वॉन्‍टेड
69 वर्षीय विजय माल्या पर भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं, उन्हें भारतीय एजेंसियों ने "भगोड़ा आर्थिक अपराधी" घोषित किया हुआ है. माल्या देश से फरार होकर 2016 से लंदन में रह रहे हैं. ब्रिटिश हाई कोर्ट के न्यायाधीश एंथनी मान ने बुधवार को सुनवाई करते हुए भारतीय बैंकों के पक्ष में निर्णय दिया. उन्होंने कहा कि बैंकों की दिवालियापन याचिका वैध और सही है. अदालत ने यह भी माना कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भारत में जब्त की गई संपत्तियों से मिलने वाली वसूली सशर्त है, इसलिए ब्रिटेन स्थित संपत्तियों से कर्ज की वसूली की जा सकती है. 

क्या है पूरा मामला?  
विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस पर भारी कर्ज था, जिसे वह चुका नहीं सके. इस एयरलाइन को बंद हुए कई साल हो चुके हैं. भारतीय बैंकों ने उनकी चूक के खिलाफ लंदन की अदालत में दिवालियापन की याचिका दायर की थी. मकसद यह था कि ब्रिटेन में स्थित माल्या की संपत्तियों को बेचकर अपने पैसे वसूल किए जा सकें. माल्या ने अदालत से इस आदेश को रद्द करने की अपील की थी, लेकिन अब अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago