होम / कोर्ट कचहरी / लॉटरी बेचने वालों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, टिकटों पर नहीं लगेगा सेवा कर

लॉटरी बेचने वालों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, टिकटों पर नहीं लगेगा सेवा कर

सुप्रीम कोर्ट ने सिक्किम उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि केवल राज्य सरकार ही लॉटरी पर टैक्स लगा सकती है, केंद्र सरकार नहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लॉटरी के वितरकों (Lottery Distributors) पर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा. इसकी व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट ने दी है. कोर्ट ने सिक्किम उच्च न्यायालय के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें वित्त अधिनियम, 1994 की धारा 65(105) के खंड (zzzzn) को असंवैधानिक घोषित किया गया था. यह खंड वित्त अधिनियम, 2010 द्वारा जोड़ा गया था. इस खंड में "लॉटरी सहित किसी भी प्रकार के जुए को बढ़ावा देना, उसकी मार्केटिंग करना, उसका आयोजन करना या किसी भी तरह से उसकी सहायता करना" को कर योग्य सेवा के रूप में शामिल किया गया था.

किन की याचिका पर आया है फैसला

इस मामले में याचिकाकर्ता कुछ निजी कंपनियां थीं, जो सिक्किम सरकार द्वारा आयोजित पेपर और ऑनलाइन लॉटरी (Online Lottery) टिकट बेचने का काम करती हैं. कंपनियों का कहना था कि उनका काम "कर योग्य सेवा" के दायरे में नहीं आता है. लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटरों ने यह भी तर्क दिया कि लॉटरी चलाना "सट्टेबाजी और जुआ" है. इस पर राज्य विधानमंडल को ही टैक्स लगाने का अधिकार है. यह अधिकार संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची II की प्रविष्टि 62 के तहत आता है. संसद, सातवीं अनुसूची की सूची I की प्रविष्टि 97 के तहत, सूची II की प्रविष्टि 34 और 62 के तहत आने वाली किसी भी गतिविधि पर कर नहीं लगा सकती है.

सिक्किम उच्च न्यायालय ने क्या कहा था?

सिक्किम उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली और न्यायमूर्ति एस.पी. वांगदी की पीठ ने वित्त अधिनियम, 2010 की धारा 65(105) के खंड (zzzzn) को संविधान के विरुद्ध बताते हुए रद्द कर दिया था. उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला सुनाया. न्यायालय ने कहा कि लॉटरी वितरकों की गतिविधियां सेवा नहीं हैं. इसलिए, यह कर योग्य सेवा के दायरे में नहीं आती. न्यायालय ने यह भी माना कि लॉटरी को बढ़ावा देना, मार्केटिंग करना, आयोजित करना या किसी भी तरह से उसकी सहायता करना, सातवीं अनुसूची की सूची II की प्रविष्टि 62 के तहत "सट्टेबाजी और जुआ" में शामिल है. इसलिए, केवल राज्य विधानमंडल ही इस पर कर लगा सकता है.

केंद्र सरकार ने अपील दायर की

केंद्र सरकार ने सिक्किम उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति एन.के. सिंह की पीठ ने आज कहा कि लॉटरी वितरक और सिक्किम राज्य के बीच का रिश्ता प्रधान-प्रधान principal-principal का है, न कि प्रधान-एजेंट principal to agency का. चूंकि यह एजेंसी का रिश्ता नहीं है, इसलिए लॉटरी वितरक सर्विस टैक्स देने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं, वे राज्य सरकार को कोई सेवा नहीं दे रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago