होम / कोर्ट कचहरी / SC ने खारिज किया NCDRC का फैसला, कहा बैंकों के पास ज्यादा ब्याज वसूलने का पूरा अधिकार

SC ने खारिज किया NCDRC का फैसला, कहा बैंकों के पास ज्यादा ब्याज वसूलने का पूरा अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने NCDRC के 16 साल पुराने एक फैसले को खारिज कर दिया है. एनसीडीआरसी ने कहा था कि क्रेडिट कार्ड के बकाये पर बहुत ज्यादा ब्याज लेना गलत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्रेडिट कार्ड से जुड़े एक मामले में बड़ा अपडेट आया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन (NCDRC) के 16 साल पुराने एक फैसले को खारिज कर दिया है. एनसीडीआरसी ने कहा था कि क्रेडिट कार्ड के बकाये पर बहुत ज्यादा ब्याज लेना गलत है और यह ग्राहकों के साथ गलत है. तो आइए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है और इस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया है?

30 प्रतिशत से अधिक ब्याज ले सकते हैं बैंक

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार बैंक अब क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि पर 30 प्रतिशत से अधिक ब्याज ले सकते हैं. बता दें, यह मामला सिटीबैंक, अमेरिकन एक्सप्रेस, एचएसबीसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक द्वारा 2008 में एनसीडीआरसी के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों से जुड़ा था. एनसीडीआरसी ने कहा था कि क्रेडिट कार्ड के बकाये पर 36 से 49 प्रतिशत तक ब्याज दर बहुत अधिक है.

NCDRC की टिप्पणी को बताया गलत

सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए कहा कि एनसीडीआरसी की यह टिप्पणी गलत है. कोर्ट ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत बैंकों को ब्याज दर तय करने का अधिकार है. एनसीडीआरसी को बैंक और ग्राहकों के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट को बदलने का अधिकार नहीं है. कोर्ट ने यह भी कहा कि बैंकों ने क्रेडिट कार्ड धारकों को धोखा देने के लिए कोई गलत जानकारी नहीं दी थी.

बैंकों के ब्याज दर तय करने का अधिकार आरबीआई के पास 

इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि बैंकिंग विनियमन अधिनियम के तहत बैंकों को ब्याज दर तय करने का अधिकार आरबीआई के पास है. किसी और को इसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है. अगर बैंकों ने अनुचित शर्त नहीं लगाई तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

35 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago