होम / कोर्ट कचहरी / कांग्रेस को जिसका डर था वही हुआ, ED की चार्जशीट में आया पूर्व CM का नाम!

कांग्रेस को जिसका डर था वही हुआ, ED की चार्जशीट में आया पूर्व CM का नाम!

'महादेव बेटिंग ऐप' मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'महादेव बेटिंग ऐप' (Mahadev Betting App) मामले में कांग्रेस का डर सही साबित हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले से जुड़ी ताजा चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लिया है. ED ने अदालत को बताया कि गिरफ्तार आरोपी असीम दास अपने पुराने बयान पर कायम है, जिसमें उसने कहा था कि उसे भूपेश बघेल को कैश डिलीवर करने के लिए भेजा गया था. दास महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के लिए भारत में एक कूरियर के रूप में काम करता था.

इसी वजह से हुई विदाई!
ED की चार्जशीट में नाम आने से जहां भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वहीं, कांग्रेस को अब भाजपा के और तीखे सवालों का सामना करना होगा. बता दें कि असीम दास को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर 2023 में रायपुर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था. इसके बाद दास ने जो बयान दिया उससे छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आ गया. उसने दावा किया कि उसे छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को कैश डिलीवर करने के लिए भेजा गया था. राज्य में कांग्रेस की हार को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

एक गिरफ्तार, दूसरा नजरबंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असीम दास ने यह भी कहा है कि महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर्स की तरफ से भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए गए थे. वहीं, ED ऐप के प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को भारत लाने की कोशिश में जुटी है. दोनों इस समय दुबई में हैं. ED के कहने पर इंटरपोल ने रवि उप्पल के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए कुछ समय पहले दुबई पुलिस ने उसे दबोच लिया था. साथ ही दुबई पुलिस ने चंद्राकर के ठिकाने के बारे में ED को सूचित करके उसे नजरबंद किया हुआ है. भारत में दोनों करीब 6000 करोड़ रुपए के लेनदेन से जुड़े अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी हैं.  

पिछले साल शुरू हुई थी जांच
पिछले साल अक्टूबर में छत्तीसगढ़ की एक विशेष अदालत के आदेश पर ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. ED का कहना है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल संयुक्त अरब अमीरात स्थित अपने हेड ऑफिस से महादेव सट्टेबाजी ऐप के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार में संलग्न थे. इस मामले में दोंनों पर 6000 करोड़ की मनी लॉड्रिंग का आरोप है. गौरतलब है कि महादेव ऐप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जहां पोकर, कार्ड गेम, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे विभिन्न खेलों दांव लगाया जाता है.

जूस सेंटर चलाता था चंद्राकर
सौरभ चंद्राकार और रवि उप्पल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर महादेव बेटिंग ऐप तैयार किया है. यह सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है. इसे भारत में बैन कर दिया गया है, लेकिन लेकिन अन्य देशों में यह चल रहा है. महादेव बेटिंग ऐप पर यूजर्स कार्ड, पोकर आदि गेम खेलते थे. आरोप है कि इसकी मदद से लोग क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल जैसे खेलों के अलावा चुनाव पर भी सट्टेबाजी करते हैं. ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया है कि ऐप से जुड़े सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले हैं. मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रखने वाला चंद्राकर पहले रायपुर में एक जूस सेंटर चलाता था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

32 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago