होम / कोर्ट कचहरी / अब इस मामले में फंसे बाबा रामदेव, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 50 लाख रुपये जमा करने का आदेश

अब इस मामले में फंसे बाबा रामदेव, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 50 लाख रुपये जमा करने का आदेश

बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि आयुर्वेद को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ट्रेडमार्क से जुड़े एक अंतरिम आदेश के उल्लंघन के मामले में लाखों रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें खत्म होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं. अब उनकी कंपनी पंतजलि आयुर्वेद को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ट्रेडमार्क से जुड़े उल्लंघन के मामले में लाखों रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है. तो आइए जानते हैं आखिर ये क्या मामला है और पतंजलि को कोर्ट ने कितना जुर्माना भरने का आदेश दिया है?

कोर्ड में जमा करने होंगे 50 लाख रुपये
बॉम्बे हाई कोर्ट ने ट्रेडमार्क से जुड़े उल्लंघन के मामले में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पंतजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved) को 50 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने यह आदेश अदालत के अंतरिम आदेश के उल्लंघन के लिए जारी किया है. कोर्ट ने पतंजलि के कपूर से जुड़े प्रोडक्ट को बेचने और उसके विज्ञापन पर रोक लगाई थी. यह रोक मंगलम ऑर्गेनिक लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई के बाद लगाई गई थी. कंपनी ने याचिका में दावा किया था कि अदालत के आदेश के बावजूद पंतजलि ने खुद के प्रोडक्ट को बेचा है. 

पतंजलि ने की कोर्ट के आदेश की अवहेलना 
कोर्ट में जस्टिस रियाज छागला ने पंतजलि के हलफनामे पर गौर करने के बाद पाया कि उसने अदालत के 30 अगस्त 2023 के आदेश की अवहेलना की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, ऐसे में जस्टिस रियाज ने पंतजलि को कोर्ट में 50 लाख रुपये जमा करने का आदेश किया. कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई 2024 को रखी है. 

इससे पहले भी पतंजलि मांग चुका है माफी
इस मामले को लेकर पहले भी पतंजलि के निदेशक रजनीश मिश्रा ने कोर्ट में हलफनामा दायर किया था, जिसमें उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी थी और अदालत के आदेश का पालन करने का आश्वासन दिया था. हलफनामे के मुताबिक, कोर्ट की रोक के बाद 49,57,861 रुपये के कपूर उत्पाद की सप्लाई की गई थी. 

सुप्रीम कोर्ट में भी हलफनामा दायर करने का निर्देश
इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को एक हलफनामा दाखिल करने को कहा था. इसमें कंपनी को यह बताना होगा कि उत्तराखंड सरकार ने कंपनी के जिन 14 उत्पादों का लाइसेंस निलंबित किया था, उनके विज्ञापन वापस लिए गए या नहीं. उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 15 अप्रैल को लाइसेंस निलंबित कर दिए थे. हालांकि बाद में इन्हें बहाल कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें-Yes Bank में मैज्योरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई विदेशी बैंकों ने दिखाई दिलचस्पी! शेयर में दिखी तेजी


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago