होम / कोर्ट कचहरी / फिर विवादों में घिरे बाबा रामदेव, 'शरबत जिहाद’ वाले बयान पर दिल्ली HC ने लगाई फटकार

फिर विवादों में घिरे बाबा रामदेव, 'शरबत जिहाद’ वाले बयान पर दिल्ली HC ने लगाई फटकार

बाबा रामदेव के 'शरबत जिहाद' वाले बयान की कड़ी आलोचना करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने इसे "असमर्थनीय" और समाज में विभाजन फैलाने वाला बताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने हमदर्द की मशहूर ड्रिंक रूह अफजा को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसे न सिर्फ सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी, बल्कि अदालत की फटकार का सामना भी करना पड़ा. दरअसल, बाबा रामदेव ने 'शरबत जिहाद' और 'लव जिहाद' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर दावा किया, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके बयान को “अस्वीकार्य” करार दिया और इसे समाज में नफरत फैलाने वाला बताया. आइए इस मामाले को विस्तार से जानते हैं. 

पतंजलि का प्रचार, धार्मिक रंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामदेव ने अपने ब्रांड पतंजलि के प्रचार में रूह अफजा की तुलना करते हुए कहा, “अगर आप वह शरबत पीते हैं, तो मदरसे और मस्जिदें बनेंगी, लेकिन अगर आप पतंजलि का गुलाब शरबत पीते हैं, तो गुरुकुल, आचार्य कुलम और भारतीय शिक्षा बोर्ड का विकास होगा.” उन्होंने इस तुलना को और आगे बढ़ाते हुए कहा, “जैसे लव जिहाद होता है, वैसे ही यह एक तरह का शरबत जिहाद है. इस शरबत जिहाद से खुद को बचाने के लिए यह संदेश हर किसी तक पहुंचना चाहिए.”

हेट स्पीच का आरोप

बाबा रामदेव के इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए हमदर्द ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की. हमदर्द की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने अदालत में कहा, “यह एक चौंकाने वाला और अपमानजनक मामला है. यह बयान सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा देने वाला है और हेट स्पीच की श्रेणी में आता है. इसे मानहानि कानून की सुरक्षा नहीं दी जा सकती.”

टॉयलेट क्लीनर से की शरबत की तुलना

रामदेव और पतंजलि ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें अन्य शरबत ब्रांड्स की तुलना टॉयलेट क्लीनर से की गई. पोस्ट में कहा गया, “सॉफ्ट ड्रिंक और शरबत जिहाद के नाम पर बिक रहे टॉयलेट क्लीनर जैसे जहर से अपने परिवार और मासूम बच्चों को बचाएं, सिर्फ पतंजलि का शरबत और जूस ही घर लाएं.”

बढ़ती जा रही पतंजलि और रामदेव की परेशानियां

यह ताजा विवाद रामदेव और पतंजलि से जुड़े उन कई मामलों में एक है, जो बीते दो वर्षों में सामने आए हैं. खासकर भ्रामक विज्ञापनों को लेकर कंपनी पर पहले भी कई बार कार्रवाई हुई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के विज्ञापनों पर अस्थायी रोक लगाई थी और कोर्ट की अवमानना के नोटिस जारी किए थे.

जनवरी में जारी हुए थे जमानती वारंट

इस साल जनवरी में केरल की एक अदालत ने पतंजलि से जुड़े एक और मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. यह मामला दिव्य फार्मेसी के भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ा था. इसी तरह का एक और मामला कोझीकोड में भी दर्ज किया गया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

25 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago