होम / कोर्ट कचहरी / Anil Ambani के हाथ से फिसल सकती है एक और कंपनी, NCLT पहुंचा मामला

Anil Ambani के हाथ से फिसल सकती है एक और कंपनी, NCLT पहुंचा मामला

अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनकी एक और कंपनी को NCLT में घसीटा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक तरफ जहां मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं. वहीं, उनके छोटे भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) की मुश्किलें हर रोज बढ़ती जा रही हैं. उनकी कंपनी रिलायंस कैपिटल पहले से ही दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही है. अब एक और कंपनी उनके हाथों से जा सकती है. रिलायंस इनोवेंचर्स (Reliance Innoventures) को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने दिवाला कार्यवाही के लिए एडमिट कर लिया है. कंपनी पर आरोप है कि वह कर्ज चुकाने में नाकाम रही है. 

इस कंपनी ने घसीटा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के फाइनेंसर JC फ्लावर्स एसेट कंस्ट्रक्शन कंपनी (JC Flowers Asset Reconstruction Company) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इनोवेंचर्स पर कर्ज न चुकाने का आरोप लगाते हुए उसे NCLT में घसीटा है. यहां ये भी समझना जरूरी है कि जब जूनियर अंबानी ने JC Flowers से लोन लिया ही नहीं, तो वो उसके कर्जदार कैसे बन गए. दरअसल, ये पूरी कहानी कुछ साल पहले शुरू हुई जब रिलायंस इनोवेंचर्स ने Yes Bank से लोन लिया था. यस बैंक के करीब 48,000 करोड़ रुपए के बैड लोन पोर्टफोलियो को अमेरिकी फाइनेंसर ने पिछले साल दिसंबर में खरीद लिया था. इस तरह, अंबानी की कंपनी JC Flowers की कर्जदार हो गई.

रिलायंस ने नकारे आरोप
जूनियर अंबानी की कंपनी ने 2015 और 2017 में यस बैंक से 1000 करोड़ का लोन लिया था, जिसे बाद में Yes Bank ने बैड लोन पोर्टफोलियो के साथ जेसी फ्लावर्स के हवाले कर दिया. यह कर्ज टर्म लोन और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के रूप में था. अब अमेरिकी फाइनेंसर का दावा है कि रिलायंस इनोवेंचर्स ने 100 करोड़ रुपए के इंटरेस्ट पेमेंट में डिफॉल्ट किया है. जबकि रिलायंस का कहना है कि JC फ्लावर्स के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. अनिल अंबानी की कंपनी का कहना है कि उसने जेसी फ्लावर्स को जो कोलेट्रल दिया है, उसकी वैल्यू कर्ज को कवर करने के लिए काफी है. 

कंपनी ने किया ये दावा
रिलायंस इनोवेंचर्स का यह भी कहना है कि लेनदार यानी क्रेडिटर ने समूह की 4 कंपनियों के शेयरों की असमय बिक्री की, जिसके चलते उसकी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई. अनिल अंबानी की रिलायंस समूह का दावा है कि होल्डिंग कंपनी ने 2598 करोड़ का कर्ज लिया था और रिलांयस इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस पावर और रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों को गिरवी रखा गया था. जेसी फ्लावर्स द्वारा यस बैंक का बैड लोन पोर्टफोलियो खरीदने से पहले यस बैंक ने 2019 में इन शेयरों को महज 142 करोड़ रुपए में बेच दिया था. रिलायंस इनोवेंचर्स का कहना है कि अमेरिकी फाइनेंसर को NCLT जाने का अधिकार नहीं है. हालांकि, NCLT ने उसकी याचिका स्वीकार कर ली है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago