होम / कोर्ट कचहरी / दो न्यूज़ एजेंसियों के बीच कॉपीराइट पर छिड़ी जंग, PTI के खिलाफ ANI पहुंची हाई कोर्ट  

दो न्यूज़ एजेंसियों के बीच कॉपीराइट पर छिड़ी जंग, PTI के खिलाफ ANI पहुंची हाई कोर्ट  

ANI का दावा है कि पीटीआई ने उसका एक वीडियो बिना क्रेडिट दिए इस्तेमाल किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दो प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसियों के बीच कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर जंग छिड़ गई है. एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल (ANI) मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है. ANI का कहना है कि पीटीआई ने उसके कंटेंट की चोरी की है. इस मामले में आज न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की अदालत में सुनवाई हुई और समन जारी किया गया. जानकारी के मुताबिक, ANI ने PTI पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर अपने कैमरापर्सन की ओर से शूट किए गए वीडियो को अवैध रूप से अपने प्लेटफॉर्म पर चलाने का आरोप लगाया है.

ऐसे शुरू हुआ विवाद
एएनआई का दावा है कि वीडियो को उसके कैमरापर्सन ने नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री के साथ इंटरव्यू के रूप में शूट किया था. यह वीडियो यात्रियों को भीषण गर्मी में बिना एयर-कंडीशनिंग के विमान में काफी समय तक इंतजार करने से जुड़ा था. न्यूज़ एजेंसी ANI ने आरोप लगाया है कि उसके शॉर्ट ओरिजनल वीडियो को पीटीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर बिना क्रेडिट दिए अपना बताते हुए पोस्ट किया. इसके बाद पीटीआई ने अपनी वेबसाइट पर भी इस वीडियो को अवैध रूप से पोस्ट किया. पीटीआई ने कहीं भी इसके लिए एएनआई को क्रेडिट नहीं दिया, जबकि ओरिजनल वीडियो उसी का था. यह सीधे तौर पर कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन है.

वीडियो हटाने को तैयार
एएनआई की ओर से हाई कोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील चंदर एम. लाल ने अदालत को बताया कि PTI ने कॉपीराइट का उल्लंघन किया है और एएनआई के वीडियो को गलत तरीके से प्रकाशित किया है. वकील सिद्धांत कुमार भी एएनआई की ओर से सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहे. एएनआई ने पीटीआई पर उसकी फ़ीड चुराने का आरोप लगाते हुए हर्जाने की भी मांग की है. वहीं, पीटीआई ने विवादित वीडियो हटाने की इच्छा दर्शाई है. PTI के वकील राजशेखर राव ने कहा कि समाचार एजेंसी अपने अधिकारों और विवादों के प्रति पूर्वाग्रह के बिना, 24 घंटे के अंदर उक्त वीडियो को हटाने के लिए तैयार है. मामले की सुनवाई अब 9 अगस्त को होगी. जानकारी के अनुसार, एएनआई ने इस तरह के मामलों से आगे बचने के लिए पीटीआई की ओर से एएनआई के किसी भी मूल कंटेंट को प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है. इसके अलावा, ANI ने PTI की ओर से कॉपीराइट उल्लंघन के कारण हुए नुकसान के लिए 2 करोड़ और 10 लाख रुपए का मुआवजा भी मांगा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

5 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

5 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

3 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

4 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

5 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

8 hours ago