होम / कोर्ट कचहरी / इटली की एक कंपनी के खिलाफ अमूल ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

इटली की एक कंपनी के खिलाफ अमूल ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

सहकारी आंदोलन (Cooperative Movement) के जरिये देश-विदेश में नाम कमाने वाली अमूल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ट्रेडमार्क मामले में अमूल (Amul) को इटली की एक कंपनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने भारत के सबसे बड़े डेयरी ब्रैंड अमूल की नकल करने के मामले में एक इतालवी कंपनी टेरे प्रिमिटिव (Terre Primitive) के खिलाफ फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अमूल में पक्ष में फैसला सुनाते हुए इटली की कंपनी के खिलाफ निषेधाज्ञा आदेश पारित किया है. तो चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला? 

इतालवी कंपनी ऐसे कर रही थी अमूल की नकल
कोर्ट ने अमूल को एक बड़े सीमा-पार ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले (Cross-border trademark infringement case) में राहत दी है. दरअसल, इतालवी फर्म अमूल के मिलते जुलते नाम 'अमूलेटी' (Amuleti) ट्रेड मार्क के तहत कुकीज और चॉकलेट कवर्ड बिस्कुट बेच रही थी. यह अमूल के प्रसिद्ध ट्रेडमार्क से काफी मिलता-जुलता है, इसलिए इसके खिलाफ अमूल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

अमूल की विदेशों में भी है प्रसिद्धि

बता दें, गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) अमूल (Amul) ब्रैंड नाम के तहत अपने डेयरी प्रोडक्ट्स का विपणन करता है.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमूल ने अपने वकील अभिषेक सिंह के माध्यम से इतालवी कंपनी के खिलाफ ट्रेडमार्क मुकदमा दायर किया था. उनके वकील ने अदालत के समक्ष तर्क दिया कि अमूल न केवल भारत में एक घरेलू नाम है, बल्कि इसने सीमा-पार प्रतिष्ठा भी हासिल की है. अंतर्राष्ट्रीय फार्म कंप्रीजन नेटवर्क (International Farm Comparison Network) द्वारा 2020 में किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार अमूल शीर्ष डेयरी संगठन के रूप में दुनिया में 8वें स्थान पर है. उन्होंने कहा कि टेरे प्रिमिटिव ने स्पष्ट रूप से 'अमूल'  की नकल की है. इसने अमूल के नाम में बस 'एति' (eti) शब्द जोड़ दिया और अपना ब्रैंड बना लिया. उन्होंने बताया कि इतालवी कंपनी अपने उत्पादों को अपनी वेबसाइट और फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उल्लंघनकारी चिह्न के तहत बढ़ावा दे रही है, जोकि अमूल के कई पंजीकरणों के समान ही वर्ग में आता है, इसलिए इस पर रोक लगाया जाना चाहिए.

हाई कोर्ट ने पारित किया निषेधाज्ञा आदेश 
अमूल की ओर से पेश दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने निषेधाज्ञा आदेश पारित किया. इसमें इतालवी फर्म को 'अमूल' के समान किसी भी चिह्न का उपयोग करने या उससे निपटने से रोक दिया गया. अदालत ने इतालवी फर्म को अपनी वेबसाइट से उत्पादों की सूची को तुरंत हटाने का भी निर्देश दिया और मेटा इंक को फेसबुक और इंस्टाग्राम खातों के यूआरएल को ब्लॉक/निलंबित/हटाने का आदेश दिया, जहां इतालवी कंपनी अपने उत्पादों का प्रचार कर रही थी.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

44 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

31 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago