होम / कोर्ट कचहरी / दिल्ली HC का बड़ा फैसला, ट्रेडमार्क उल्लंघन के लिए Amazon पर 340 करोड़ रुपये का जुर्माना!

दिल्ली HC का बड़ा फैसला, ट्रेडमार्क उल्लंघन के लिए Amazon पर 340 करोड़ रुपये का जुर्माना!

अमेजन पर 340 करोड़ रुपये का जुर्माना इस बात का संकेत है कि अब कंपनियों को अपने व्यापारिक व्यवहार में उच्चतम स्तर की जिम्मेदारी और पारदर्शिता बनाए रखनी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में अमेजन की भारतीय यूनिट पर 340 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना 'बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब' (BHPC) ट्रेडमार्क नियमों के उल्लंघन के मामले में लगाया गया है. अमेजन की भारतीय शॉपिंग वेबसाइट पर इसी ब्रैंड के नाम से नकली कपड़े बेचे जा रहे थे, जिसके खिलाफ यह मामला दायर किया गया था. इस फैसले को भारत में ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले कभी किसी अमेरिकी कंपनी पर इतनी बड़ी रकम का जुर्माना नहीं लगा है. तो आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है?

इसलिए लगा कंपनी पर जुर्माना

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, अमेजन पर यह जुर्माना 'बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब' के ट्रेडमार्क के उल्लंघन के लिए लगाया गया. 'बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब' का मालिकाना हक रखने वाली लाइफस्टाइल इक्विटीज, ने अमेजन पर आरोप लगाया था कि अमेजन की भारतीय वेबसाइट पर उनके ट्रेडमार्क के समान दिखने वाले कपड़े कम कीमत पर बेचे जा रहे थे, जो कि उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे थे. कोर्ट ने दोनों लोगो की तुलना की और यह पाया कि दोनों के बीच काफी समानताएँ थीं, जिससे यह साबित हुआ कि अमेजन ने ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया.

अदालत का ऐतिहासिक आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने 85 पन्नों के आदेश में कहा, "जिस लोगो का इस्तेमाल किया गया है, उसे अलग करना मुश्किल है." अदालत ने दोनों लोगो की तुलना करते हुए टी-शर्ट की तस्वीरें भी शामिल कीं, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि कैसे अमेजन के द्वारा बेचे जा रहे उत्पाद 'बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब' के ट्रेडमार्क के समान थे. यह फैसला भारत में ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामलों में सबसे बड़ी राशि के जुर्माने के रूप में माना जा रहा है.

ट्रेडमार्क उल्लंघन पर सबसे बड़ा जुर्माना

यह फैसला न केवल एक ऐतिहासिक मुकदमा है, बल्कि यह भारत में ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी क्षतिपूर्ति राशि भी है. भारतीय वकील आदित्य गुप्ता ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "यह भारत में ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे में अब तक की सबसे बड़ी क्षतिपूर्ति राशि है. अब यह देखना होगा कि अमेरिकी अदालतें इस भारतीय फैसले को कैसे लागू करती हैं." वहीं, अमेजन ने इस फैसले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. कंपनी की भारतीय इकाई ने किसी भी प्रकार की गलती से इनकार किया है. गौरतलब है कि इससे पहले 2019 में लंदन में भी लाइफस्टाइल इक्विटीज ने अमेजन पर इसी तरह के आरोप लगाए थे. पिछले साल, अमेजन ने एक फैसले के खिलाफ अपील की थी जिसमें यह कहा गया था कि उसने अपनी अमेरिकी वेबसाइट पर ब्रिटिश उपभोक्ताओं को लक्षित करके ब्रिटेन के ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया था, और उस मामले में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

40 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago