होम / कोर्ट कचहरी / AI और बॉट्स से 734 करोड़ की हेराफेरी! WinZo पर ED का बड़ा एक्शन, कंपनी और प्रमोटर्स पर चार्जशीट

AI और बॉट्स से 734 करोड़ की हेराफेरी! WinZo पर ED का बड़ा एक्शन, कंपनी और प्रमोटर्स पर चार्जशीट

करोड़ों यूजर्स से जुड़े इस घोटाले ने ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया के उस अंधेरे पहलू को उजागर कर दिया है, जहां तकनीक का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ठगी के हथियार के रूप में किया जा रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की चमक-धमक के पीछे छिपे काले सच पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है. देश के चर्चित गेमिंग प्लेटफॉर्म WinZo और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ ईडी ने 734 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. आरोप है कि कंपनी ने बॉट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से गेम के नतीजों में हेराफेर कर करोड़ों यूजर्स को चूना लगाया.

PMLA कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट

ईडी के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने 23 जनवरी 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत नामित अदालत में यह चार्जशीट दाखिल की. एजेंसी के मुताबिक, WinZo ने अपने प्लेटफॉर्म पर चल रहे गेम्स के एल्गोरिदम में जानबूझकर छेड़छाड़ की ताकि यूजर्स को लगातार नुकसान हो और कंपनी को गैरकानूनी फायदा मिले.

इन लोगों और कंपनियों पर गिरी गाज

चार्जशीट में WinZo प्राइवेट लिमिटेड, इसके डायरेक्टर पवन नंदा और सौम्या सिंह राठौर को आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा कंपनी की विदेशी सब्सिडियरी कंपनियां  WinZo US Inc, WinZo SG Pvt Ltd और ZO Pvt Ltd को भी इस केस में नामजद किया गया है.

100 से ज्यादा गेम, 25 करोड़ यूजर्स का दावा

ईडी के अनुसार, WinZo अपने मोबाइल ऐप के जरिए 100 से अधिक गेम ऑपरेट करता था और दावा किया जाता था कि इसके करीब 25 करोड़ यूजर्स थे, जिनमें बड़ी संख्या छोटे शहरों के लोगों की थी. कंपनी खुद को सुरक्षित, पारदर्शी और बॉट-फ्री प्लेटफॉर्म बताती थी, लेकिन जांच में इसकी हकीकत कुछ और ही निकली.

कैसे की गई हेराफेरी?

सरकार ने अगस्त 2025 में भारत में रियल मनी गेमिंग ऐप्स पर बैन लगाया था. जांच एजेंसी के मुताबिक, WinZo यूजर्स से दांव पर लगाई गई रकम का एक हिस्सा कमीशन के तौर पर वसूलता था. लेकिन दिसंबर 2023 तक कंपनी के कई गेम्स में बॉट्स, AI और खास एल्गोरिदमिक प्रोफाइल पहले से एम्बेड किए जा चुके थे, जिससे आम यूजर की जीत की संभावना लगभग खत्म हो जाती थी.

विदेशों के जरिए हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का खेल

चार्जशीट में यह भी आरोप है कि इस धोखाधड़ी से कमाई गई रकम को अमेरिका और सिंगापुर में बनाई गई फर्जी कंपनियों के जरिए घुमाकर मनी लॉन्ड्रिंग की गई. ईडी पहले ही WinZo और इसके प्रमोटर्स के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. इस मामले में पवन नंदा और सौम्या राठौर को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि राठौर फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर बढ़ी सख्ती

इस पूरे मामले ने देश में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस सेक्टर पर सरकार और जांच एजेंसियों की नजर और कड़ी हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago