होम / कोर्ट कचहरी / हिंदुजा फैमिली के 4 सदस्‍यों को जेल, इतने साल की हुई सजा, नौकरों के शोषण का आरोप

हिंदुजा फैमिली के 4 सदस्‍यों को जेल, इतने साल की हुई सजा, नौकरों के शोषण का आरोप

एक अरबपति भारतीय बिजनेस फैमिली को अपने नौकरों का शोषण करने के लिए 4.5 साल तक जेल की सजा सुनाई गई. ब्रिटेन में रहने वाले इस परिवार के 4 सदस्यों को जेल में समय बिताना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय मूल के अरबपति और ब्रिटेन की सबसे अमीर हिंदुजा फैमिली के 4 सदस्यों को स्विट्जरलैंड की कोर्ट ने जेल की सजा दी है. बिजनेसमैन प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को साढ़े चार साल की सजा मिली है. वहीं उनके बेटे अजय और बहु नम्रता को चार साल की सजा मिली. हिंदुजा परिवार पर अपने नौकरों की तस्करी और शोषण का आरोप लगाया गया था, जिनमें ज्यादातर भारत के अशिक्षित लोग थे. ये स्विट्जरलैंड के जेनेवा में झील किनारे स्थित हिंदुजा परिवार के विला में काम करते थे. कोर्ट ने हिंदुजा परिवार को घरेलू नौकरों के शोषण का दोषी पाया.

शोषण, दुर्व्यवहार के आरोप

हिंदुजा परिवार पर आरोप है कि वह भारत से घरेलू सहायकों को अपने जेनेवा मेंशन में काम करने के लिए लेकर आते थे. एक बार उनके स्विट्जरलैंड पहुंचने के बाद उनके पासपोर्ट जबरन जब्त कर लेते थे. नौकरों को घर से बाहर जाने की आजादी ना के बराबर थी, साथ ही उन्हें पैसा भी बहुत कम दिया जाता था. जेनेवा की एक अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान हिंदुजा परिवार पर घरेलू सहायकों का शोषण करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में दोष सिद्ध हो गए और उन्हें 4.5 साल तक जेल की सजा सुनाई गई है. इस मामले उन पर लगे मानव तस्करी के आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया है.

समझौते के बावजूद अदालत ने सुनाई सजा

47 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हिंदुजा परिवार पर जिन तीन घरेलू सहायकों ने शोषण के आरोप लगाए थे. उनके और परिवार के बीच कोर्ट के बाहर सेटलमेंट होना लगभग तय हो गया था, फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सुनवाई करना जारी रखा. मामले की पूरी सुनवाई के दौरान प्रकाश हिंदुजा (78) और कमल हिंदुजा (75) अदालत से नदारद रहे. इस मामले में एक अन्य आरोपी परिवार के व्यवसाय प्रबंधक नजीब जियाजी को बनाया गया, वह अदालत में मौजूद रहा. उसे 18 महीने की सजा सुनाई गई है जो फिलहाल निलंबित रखी गई है.

काम 18 घंटे, सैलरी कुत्तों के खर्च से कम

इस मामले की सुनवाई के दौरान कई रूह कंपाने वाली जानकारियां सामने आईं. हिंदुजा परिवार के मेंशन में नौकरों का काम करने वाले स्टाफ के अधिकतर लोग अशिक्षित थे. उनसे 18-18 घंटे तक काम लिया जाता था. वहीं सैलरी के नाम पर उन्हें 250 से 450 डॉलर प्रतिमाह (20,000 से 35,000 रुपए प्रति माह) मिलते थे. ये स्विट्जरलैंड के हिसाब से बहुत कम सैलरी है. इतना ही नहीं उन्हें स्विट्जरलैंड की फ्रैंक मुद्रा के बजाय भारतीय रुपए में भुगतान करते थे. इससे अधिक खर्च हिंदुजा परिवार हर महीने अपने कुत्तों पर कर देता था. आपको बता दें कि हिंदुजा परिवार का कारोबार 38 देशों में फैला है. उनका ग्रुप कई सेक्टर में काम करता है और करीब 2 लाख लोगों को रोजगार देता है.

हिंदुजा के वकीलों ने क्या कहा?

इस बारे में हिंदुजा फैमिली की तरफ से उनके वकीलों ने अपना पक्ष रखा है. वकीलों ने कहा कि का हमारे मुवक्किल सभी मानव तस्करी के आरोपों से बरी हो गए हैं. हम इस अदालत के पहले फैसले से स्तब्ध और निराश हैं, और हमने उच्च न्यायालय में अपील दायर की है. कुछ मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, परिवार के किसी भी सदस्य को प्रभावी हिरासत में नहीं रखा गया है. परिवार को न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है और वे आश्वस्त हैं कि सत्य की जीत होगी. आपको बता दें कि एडवोकेट्स येल हयात, रॉबर्ट अस्सेल और रोमन जॉर्डन हिंदुजा फैमिली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

40 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

5 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

13 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

18 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

17 hours ago