होम / कोर्ट कचहरी / 200 करोड़ का फ्रंट-रनिंग घोटाला: ED ने Axis MF के पूर्व FM वीरेश जोशी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

200 करोड़ का फ्रंट-रनिंग घोटाला: ED ने Axis MF के पूर्व FM वीरेश जोशी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

SEBI ने इस घोटाले के बाद आम निवेशकों को चेतावनी दी है कि वे केवल रजिस्टर्ड ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग करें और बाजार में अचानक उतार-चढ़ाव के समय अत्यधिक ट्रेडिंग से बचें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में एक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis MF) के पूर्व फंड मैनेजर वीरेश जोशी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया है. जोशी पर ‘फ्रंट-रनिंग’ स्कैम का मास्टरमाइंड होने का आरोप है, जिससे उन्होंने और उनके सहयोगियों ने करीब ₹200 करोड़ की अवैध कमाई की. आइए जानते हैं आखिर से फ्रंट-रनिंग मामला क्या है? 

कौन हैं वीरेश जोशी?

वीरेश जोशी 2009 में एक्सिस म्यूचुअल फंड से जुड़े और वहां मुख्य फंड मैनेजर और चीफ ट्रेडर की भूमिका निभा रहे थे. एक्सिस MF देश के शीर्ष फंड हाउसों में गिना जाता है, जो ₹2 लाख करोड़ से अधिक की निवेश संपत्ति का प्रबंधन करता है. जोशी पर 2021 में फ्रंट-रनिंग के आरोप लगे थे और मई 2022 में उन्हें पद से हटा दिया गया. बाद में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी में जोशी की ₹54 करोड़ की FD, मुंबई में ₹150 करोड़ की प्रॉपर्टी और लंदन में फ्लैट होने का खुलासा हुआ.

क्या होता है फ्रंट-रनिंग?

फ्रंट-रनिंग एक गैरकानूनी ट्रेडिंग तकनीक है, जिसमें कोई इनसाइडर जानकारी का लाभ उठाता है. जोशी को एक्सिस MF द्वारा किए जाने वाले बड़े शेयर ऑर्डर की जानकारी पहले से मिलती थी. वह और उनके साथी बाजार में पहले ही शेयर खरीद लेते थे. MF के ऑर्डर के बाद जब शेयर की कीमतें बढ़तीं, तो वे उन्हें ज्यादा कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते. इस प्रक्रिया में आम निवेशक ऊंची कीमत पर शेयर खरीदकर नुकसान उठाते, जबकि जोशी और टीम अवैध लाभ कमाते

दुबई से चल रहा था पूरा नेटवर्क

जांच में पता चला है कि इस घोटाले को अंजाम देने के लिए दुबई के ट्रेडिंग टर्मिनल का इस्तेमाल किया जा रहा था. जोशी और उनके साथी फर्जी खातों और कंपनियों के माध्यम से यह लेन-देन करते थे. अब तक की जांच में करीब ₹200 करोड़ की अवैध कमाई सामने आई है, लेकिन ED के अनुसार असली आंकड़ा इससे काफी अधिक हो सकता है.

रकम को खपाने का तरीका

ईडी का दावा है कि जोशी ने इस अवैध रकम को फर्जी कंपनियों, रिश्तेदारों के बैंक खातों और विदेशी संपत्तियों के जरिए खपाया. अब तक की कार्रवाई में ₹17.4 करोड़ के शेयर, म्यूचुअल फंड और बैंक अकाउंट्स को फ्रीज किया गया है. एजेंसी अन्य आरोपियों और कंपनियों की पहचान में जुटी है. बता दें, वीरेश जोशी को 2 अगस्त 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उन्हें 8 अगस्त तक ईडी की रिमांड में भेजा गया है. इस मामले में देशभर में छापेमारी के दौरान कुल ₹17.4 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago