✕

होम / बिजनेस / Bharat में बीमा बेचेगी ये विदेशी कंपनी, Kotak जनरल इंश्योरेंस में खरीदी हिस्सेदारी

Bharat में बीमा बेचेगी ये विदेशी कंपनी, Kotak जनरल इंश्योरेंस में खरीदी हिस्सेदारी

कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस ने अपनी 70 प्रतिशत हिस्सेदारी स्विस बीमा कंपनी को बेच दी है. यह डील 5,560 करोड़ में हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तेजी से बढ़ते हमारे बीमा सेक्टर में एक विदेशी कंपनी की एंट्री हो गई है. स्विट्ज़रलैंड की ज्यूरिख इंश्योरेंस (Zurich Insurance) भारत में प्रवेश करने वाली पहली विदेशी बीमा कंपनी बन गई है. इस स्विस कंपनी ने कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस (Kotak Mahindra General Insurance) में 70% हिस्सेदारी खरीदी है, यानी उसके पास कोटक का कंट्रोलिंग स्टेक आ गया है. कोटक और ज्यूरिख के बीच यह सौदा 5,560 करोड़ रुपए में हुआ है. बता दें कि पिछले साल नवंबर में इस डील का ऐलान किया गया था. 

ऐसे संभव हुई डील
इस डील के साथ ही ज्यूरिख भारत में प्रवेश करने वाली पहली विदेशी बीमा कंपनी बन गई है. दरअसल, 2021 में 49% से 74% तक विदेशी स्वामित्व की अनुमति देने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के नियमों में संशोधन किया गया था. इसी के चलते ज्यूरिख इंश्योरेंस महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस में 70% हिस्सेदारी खरीदी पाई है. एक रिपोर्ट बताती है कि मार्च 2024 तक कोटक महिंद्रा बैंक के पास अपनी बीमा सहायक कंपनी में 875 करोड़ रुपए की चुकता पूंजी की 100% इक्विटी थी. वित्त वर्ष 2024 में कोटक की मोटर इंश्योरेंस से कुल प्रीमियम आय 748 करोड़ और हेल्थ इंश्योरेंस से 620 करोड़ रुपए की इनकम हुई थी. 

ये भी पढ़ें - जेब भारी करने की है चाहत? आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका!

ज्यूरिख के लिए फायदे का सौदा
ज्यूरिख इंश्योरेंस ग्रुप लिमिटेड एक स्विस बीमा कंपनी है, जिसका मुख्यालय ज्यूरिख में है. यह स्विट्ज़रलैंड की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. 2021 तक, फोर्ब्स की ग्लोबल 2000 लिस्ट के अनुसार, ज्यूरिख दुनिया की 112वीं सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनी है. ज्यूरिख के पोर्टफोलियों में कार इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस सहित विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स हैं. दूसरे देशों के मुकाबले भारत के बीमा बाजार का आकार कुछ कम है, लेकिन इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. 2021 में वैश्विक जीवन बीमा बाज़ार में हमारी हिस्सेदारी 3.23% थी. कोटक के जरिये ज्यूरिख इंश्योरेंस भारत के बीमा बाजार पर अपनी पकड़ बना सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये डील स्विस कंपनी के लिए फायदे का सौदा साबित होगी.

इनसे होगा असली मुकाबला 
भारत में कुल 29 जीवन बीमा कंपनियां हैं, जिसमें LIC सबसे ज्यादा परिचित नाम है. ज्यूरिख इंश्योरेंस को ICICI Prudential Life Insurance, HDFC Life Insurance, Aditya Birla SunLife Insurance, TATA AIA Life Insurance, SBI Life Insurance और Bajaj Allianz जैसी कंपनियों के साथ-साथ देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC से प्रस्तिपर्धा का सामना करना पड़ेगा. कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस अब तक भारतीय कंपनी थी, इसलिए उस पर विश्वास का स्तर अलग था, लेकिन अब उस पर स्विस कंपनी का ठप्पा लग गया है. ऐसे में ज्यूरिख इंश्योरेंस को भारतीयों का विश्वास हासिल करने के लिए काफी कुछ करना पड़ेगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

12 hours ago