✕

होम / बिजनेस / Zoom, Netflix जैसी 5 कंपनियों के मूल्य में 80% गिरावट, इन कंपनियों की आय में हुई बढ़ोतरी

Zoom, Netflix जैसी 5 कंपनियों के मूल्य में 80% गिरावट, इन कंपनियों की आय में हुई बढ़ोतरी

कोविड-19 महामारी के दौरान टेक कंपनियों में काफी उछाल आया था, वो अब जिंदगी की रफ्तार के वापस आते ही इन कंपनियों पर भारी पड़ने लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के दौरान टेक कंपनियों में काफी उछाल आया था, वो अब जिंदगी की रफ्तार के वापस आते ही इन कंपनियों पर भारी पड़ने लगा है. जूम, नेटफ्लिक्स जैसी पांच कंपनियों के मूल्य में 80 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है. इन कंपनियों के प्रति लोगों का रूझान कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन में देखने को मिला था, जब इनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया था. 

इन कंपनियों के मूल्य में आई गिरावट

जिन कंपनियों के मू्ल्यों में गिरावट आई है उनमें फैंसी व्यायाम बाइक बनाने वाली पेलोटन; रॉबिनहुड, एक स्टॉक-ट्रेडिंग ऐप; Shopify, एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शामिल हैं. यह नैस्डेक पर 18 फीसदी की गिरावट से ज्यादा है. वहीं जिन कंपनियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया और जो पुरानी हैं उन पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है. 

जूम की कमाई में गिरावट

22 अगस्त को जूम की कमाई में साल-दर साल आधार पर 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. ये 2019 पर लिस्टिंग के बाद सबसे निचला स्तर है. वहीं पेलोटन की सेल्स में तीन बाद ही तिमाही में 30 फीसदी की गिरावट दिखाई गई. नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर भी उससे नाता तोड़ कर डिज्नी+ से जुड़ रहे हैं. रॉबिनहुड ने अपने एक चौथाई स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

घर पर काम घटने से लैपटॉप की सेल्स में गिरावट

कोरोना के चलते जब वर्क फ्रॉम होम बूम पर था तो उस समय लैपटॉप व डेस्कटॉप की सेल्स बहुत ज्यादा हो गई थी. हालांकि अब इसकी सेल्स में 10 फीसदी की कमी पूरे विश्व में देखने को मिली है. मोबाइल फोन की सेल्स में भी 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. 

इनकी कमाई में इजाफा 

हालांकि क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्युरिटी और डिजिटल पेमेंट्स वाली कंपनियों की आय में अभी भी इजाफा देखने को मिल रहा है. 2019 में क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनियों का कारोबार 243 बिलियन डॉलर रहा था जो इस साल 500 बिलियन डॉलर पर पहुंचने की संभावना है. अमेजन के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की इस सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी है. अमेजन 33 फीसदी, गूगल 36 फीसदी और माइक्रोसॉफ्ट 40 फीसदी सेल्स बढ़ गई है. 

डिजिटल पेमेंट में भी ग्रोथ

लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की बदौलत डिजिटल भुगतान एक और उज्ज्वल स्थान है. तीन-चौथाई iPhone मालिक Apple Pay का उपयोग करते हैं और दस अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं में से नौ अब इसे भुगतान विधि के रूप में स्वीकार करते हैं. भारत और चीन में लगभग 200 मिलियन लोगों ने कोविड की शुरुआत के बाद पहली बार किसी न किसी रूप में डिजिटल भुगतान का उपयोग किया है. उप-सहारा अफ्रीका में एक तिहाई वयस्कों के पास अब मोबाइल-मनी खाता है.

VIDEO: BCCI की गतिविधियां 'दुकान' के समान: सुप्रीम कोर्ट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

7 seconds ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

14 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

16 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

17 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

7 seconds ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

17 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

14 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.