होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि इस कंपनी के CEO की सैलरी 98% होगी कम, नहीं मिलेगा बोनस 

ऐसा क्या हुआ कि इस कंपनी के CEO की सैलरी 98% होगी कम, नहीं मिलेगा बोनस 

पिछले कुछ समय से लगातार छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं. अब जूम और ईबे भी यही करने वाली हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब इसे मंदी की आहट कहें या कुछ और, लेकिन दुनियाभर की कंपनियों से छंटनी की खबर सामने आ रही है. पिछले साल से शुरू हुआ कर्मचारियों को निकालने का सिलसिला लगातार जारी है. अब वीडियो कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म जूम (Zoom) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ईबे (eBay) ने छंटनी की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कंपनियां करीब 1,800 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने की तैयारी में हैं.

खर्चे में कटौती की कवायद
वीडियो कम्युनिकेशन ऐप जूम (Zoom) के सीईओ एरिक युआन ने बताया है कि करीब 1,300 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी. माना जा रहा है कि छंटनी की वजह उम्मीद के अनुरूप लक्ष्य हासिल नहीं करना है. कंपनी खर्चे कम करने के लिए अपनी लागत में कटौती कर रही है, जिसका खामियाजा अब कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवाकर भुगतना पड़ेगा.

सीईओ ने ली जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Zoom के आंतरिक ई-मेल में लेऑफ संबंधित जानकारी साझा की गई है. जूम के सीईओ एरिक युआन ने कहा है कि आर्थिक हालात चाहे जैसे भी हों, लेकिन गलतियों के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि वह उन गलतियों की जवाबदेही लेते हैं, जिनके कारण छंटनी की नौबत आई है. इसलिए आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए उनके वेतन में 98 फीसदी की कमी आएगी, साथ ही साथ वह अपने कॉर्पोरेट बोनस भी छोड़ देंगे.

ईबे में जाएगी इतनों की नौकरी
उधर, ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज प्लेटफॉर्म ईबे ने लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है, जो वैश्विक स्तर पर उसके कर्मचारियों का लगभग 4 प्रतिशत है. कंपनी कॉस्ट कटिंग कर रही है, जिसके तहत कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है. गौरतलब है कि बीते कुछ माह में ट्विटर, गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट सहित कई दिग्गज कंपनियों ने छंटनी की है. वहीं, भारत के स्टार्टअप्स ने भी बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से बाहर निकाला है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

43 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

53 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

43 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

53 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

3 hours ago