✕

होम / बिजनेस / सूरज के सितम के बीच Zomato ने अपने ग्राहकों से की खास अपील 

सूरज के सितम के बीच Zomato ने अपने ग्राहकों से की खास अपील 

देश के अधिकांश हिस्से सूरज के सितम की मार झेल रहे हैं. प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सूरज का सितम जारी है. आसमान से आग बरस रही है और घर से बाहर निकलना सजा बन गया है. हालांकि, इस सजा का सामना करना लोगों की मजबूरी है, क्योंकि पापी पेट के लिए काम तो करना ही है. प्रचंड गर्मी के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होती है, जिन्हें घूम-घूमकर अपने काम को अंजाम देना होता है, जैसे कि डिलीवरी बॉय. इसे ध्यान में रखते हुए फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने अपने ग्राहकों से एक खास अपील की है. 

अलग-अलग रिएक्शन
जोमैटो ने लोगों से आग्रह किया है कि वे दोपहर के समय केवल तभी खाना ऑर्डर करें जब बहुत जरूरी हो. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है - कृपया दोपहर के समय जब तक बहुत जरूरी न हो, ऑर्डर करने से बचें. Zomato की इस अपील पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर ऐसा ही है, तो कंपनी को दोपहर के समय अपनी सेवाएं बंद कर देनी चाहिए. जब सर्विस ही चालू नहीं होगी, तो लोग अपने आप ऑर्डर नहीं करेंगे. वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि आप फूड सर्विस में हैं और लोग तब खाना ऑर्डर करते हैं, जब बहुत जरूरी होता है. यदि आपको वास्तव में अपने कर्मचारियों की परवाह है, तो आप यह पोस्ट करते कि दोपहर के समय हमारी सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं. 

अभी सताती रहेगी गर्मी
वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) का कहना है कि सोमवार को देश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों 3 जून को लू की चपेट में आ सकते हैं. विभाग के मुताबिक, जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में 4 जून तक गर्म और शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है. उसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उधर, लू और गर्मी के चलते यूपी में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है.  मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिन कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago