होम / बिजनेस / आपके पास तो नहीं इस कंपनी का शेयर? 76 प्रतिशत की गिरावट के बाद 50 रुपये के नीचे आया

आपके पास तो नहीं इस कंपनी का शेयर? 76 प्रतिशत की गिरावट के बाद 50 रुपये के नीचे आया

यह अबतक का सबसे निचला स्तर है. यदि रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो इसके शेयर में 76 प्रतिशत की गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयरों पर भी आज बड़ा निगेटिव इम्पैक्ट देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को Zomato का शेयर 52.50 रुपये पर खुला और देखते ही देखते करीब 14 फीसदी टूटकर 46 रुपये के लेवल पर आ गया.

Zomato के लिए यह अबतक का सबसे निचला स्तर
Zomato के लिए यह अबतक का सबसे निचला स्तर है. यदि रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो इसके शेयर में 76 प्रतिशत की गिरावट आई है. पिछले साल 23 जुलाई को शेयर बाजार में Zomato का शेयर लिस्ट हुआ था. कंपनी का IPO प्राइस 76 रुपये था. लिस्ट होने के बाद से कंपनी के शेयर का भाव 169 रुपये तक पहुंच गया था, जो रिकॉर्ड हाई है.

गिरावट का क्या है मेन कारण?
Zomato के शेयर में गिरावट का मुख्य कारण लॉक-इन पीरियड खत्म होना है. 78 फीसदी यानी 613 करोड़ शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है. इसके बाद से बिकवाली देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि जिन कंपनियों के प्रमोटर्स नहीं होते हैं, उन्हें शेयर बाजार में लॉक-इन पीरियड की सुविधा दी जाती है. Zomato इन्हीं में से एक है. लॉक-इन पीरियड खत्म होने पर निवेशक अपने शेयर बेचने लगते हैं. इससे बिकवाली अचानक बढ़ जाती है, जिसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिलता है.

ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए
Zomato को प्रॉफिटेबिलिटी दिखने में अभी समय लगेगा. बाजार के सेंटीमेंट की बात करें तो अभी जिन स्टार्टअप में मुनाफा नहीं आ रहा है, उनपर अभी दबाव है. ऐसी कंपनियों के शेयर को खरीदने से बचने की सलाह दी जा रही है.

VIDEO: SBI में आपका अकाउंट है तो जरूर पढ़ें ये खबर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

12 minutes ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

28 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

35 minutes ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

43 minutes ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

49 minutes ago

बड़ी खबरें