✕

होम / बिजनेस / Paytm से बड़ी डील करने वाली Zomato ने अपनी इस सर्विस पर क्यों लगा दिया फुल स्टॉप?

Paytm से बड़ी डील करने वाली Zomato ने अपनी इस सर्विस पर क्यों लगा दिया फुल स्टॉप?

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने कुछ समय पहले शुरू की गई अपनी एक सर्विस को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) के साथ बड़ी डील करने वाली जोमैटो (Zomato) ने अपनी एक सर्विस बंद कर दी है. जोमैटो की तरफ से बताया गया है कि उसने अपनी इंटर-स्टेट सेवा ‘लीजेंड्स’ को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है. बता दें कि लीजेंड्स सर्विस के तहत जोमैटो कुछ चुनिंदा शहरों के मशहूर उत्पादों को दूसरे शहरों में आपूर्ति करती थी. 

10 शहरों में थी मौजूद
जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया पर लीजेंड्स सर्विस के बंद करने की जानकारी दी है. Zomato ने करीब दो साल पहले यह सेवा शुरू की थी, लेकिन उम्मीद अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाए. इसलिए अब कंपनी ने इस सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. बता दें कि ‘लीजेंड्स’ के तहत देश के 10 शहरों के मशहूर व्यंजनों को दूसरे शहरों में डिलीवरी किया जाता था. 

जुलाई में हुए थे बदलाव
जोमैटो ने पहले ही इस सेवा को रोक दिया था, लेकिन जुलाई में कुछ बदलावों के साथ इसे दोबारा शुरू किया. अब इसे पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया गया है.  इंटर-सिटी फूड डिलीवरी बिजनेस का मतलब है खाने की एक शहर से दूसरे शहर में डिलीवरी. उदाहरण के तौर पर आगरा के मशहूर पेठे की दिल्ली में डिलीवरी को इंटर-सिटी डिलीवरी कहा जाएगा.  

ऐसी है Paytm के साथ डील
Paytm और Zomato के बीच की डील की बात करें, तो पेटीएम  की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) अपना एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस जोमैटो को बेच रही है. 2,048 करोड़ रुपए की इस डील की घोषणा के साथ ही  जोमैटो नए कारोबार में एंट्री करने जा रही है. अब Zomato फिल्मों के अलावा खेल आयोजनों और संगीत समारोहों के टिकट भी बेचेगी. इस डील के तहत, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) का मनोरंजन टिकट कारोबार उसकी पूर्ण-स्वामित्व वाली कंपनियों- ऑर्बजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ Zomato को हस्तांतरित किया जाएगा.  डील के बाद जोमैटो एंटरटेनमेंट टिकटिंग कारोबार के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट’ नाम से एक नए ऐप की शुरुआत करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago