✕

होम / बिजनेस / Blinkit की सफलता से उत्साहित Zomato, अब कंपनी में इतने करोड़ निवेश की घोषणा की

Blinkit की सफलता से उत्साहित Zomato, अब कंपनी में इतने करोड़ निवेश की घोषणा की

Zomato ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी Blinkit और Zomato Ent में निवेश करना का ऐलान किया है. यह जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग से मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी Blinkit में 300 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है. यह जानकारी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास की गई रेगुलेटरी फाइलिंग से मिली है. इस निवेश के बाद जोमैटो की तरफ से ब्लिंकइट में कुल निवेश 2300 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि जोमैटो ने ब्लिंकइट का अधिग्रहण अगस्त 2022 में किया था, उस वक्त इस स्टार्टअप (Startup) नाम ग्रोफर्स था.

Zomato Ent में भी होगा 100 करोड़ का निवेश

यह भी बताया जा रहा है कि जोमैटो की तरफ से कंपनी की सब्सिडियरी जोमैटो एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में भी 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. बता दें कि जोमैटो एंटरटेनमेंट ही कंपनी के सारे लाइव इवेंट्स और टिकटिंग बिजनेस को मैनेज करता है. जोमैटो की तरफ से यह निवेश उस दौरान किया गया है, जब क्विक कॉमर्स सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है. ब्लिंकइट का प्रदर्शन भी इस सेक्टर में बहुत ही शानदार रहा है.

Blinkit की वैल्यूएशन Zomato से भी ज्यादा!

हाल ही में Goldman Sachs ने कहा था कि पिछले 2 सालों में ब्लिंकइट की वैल्यू जोमैटो के मूल बिजनेस यानी ऑनलाइन फूड डिलीवरी से भी अधिक हो गई है. Goldman Sachs के अनुसार ब्लिंकइट का वैल्युएशन करीब 13 अरब डॉलर का हो चुका है, जो मार्च 2023 में महज 2 बिलियन डॉलर का था. बता दें कि जोमैटो का कुल वैल्युएशन करीब 20 अरब डॉलर है, जिसमें से 13 अरब डॉलर तो सिर्फ ब्लिंकइट का वैल्युएशन है. यह वैल्युएशन SOTP (sum of the parts) मेथर्ड से निकाली जाती है. इसके तहत वैल्युएशन निकालते वक्त कंपनी के हर बिजनेस या सब्सिडियरी का वैल्युएशन निकाला जाता है. इसके बाद हर बिजनेस को साथ जोड़कर फर्म की कुल वैल्यू निकाली जाती है.

डिफेंस सेक्टर में भी एंट्री करने जा रहा अडानी ग्रुप, इस विदेशी कंपनी के साथ मिलाया हाथ

ब्लिंकइट का रेवेन्यू 2301 करोड़ रुपये

रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार ब्लिंकइट का रेवेन्यू 2301 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछली तिमाही में 806 करोड़ रुपये था. इस तरह वित्त वर्ष 2024 में ब्लिंकइट का रेवेन्यू करीब तीन गुना हो गया है. अगर सिर्फ जनवरी-मार्च तिमाही की बात करें तो क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट का रेवेन्यू 769 करोड़ रुपये रहा है. शेयरधारकों को लिखे लेटर में जोमैटो ने इस बात को हाइलाइट किया था कि ब्लिंकइट मार्च 2024 में एडजस्टेड EBITDA पॉजिटिव हो चुकी है. हालांकि, पूरी तिमाही में ब्लिंकइट को करीब 37 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

1000 तक बढ़ाए जाएंगे डार्क स्टोर

मौजूदा वक्त में ब्लिंकइट के 525 डार्क स्टोर हैं. अब कंपनी इनकी संख्या वित्त वर्ष 2025 में करीब दोगुनी करते हुए 1000 तक करना चाहती है. कंपनी का कहना है कि वह अधिकतर स्टोर टॉप 7-8 शहरों में शुरू करेगी, जिनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु पर फोकस रहेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago