✕

होम / बिजनेस / Zomato सीईओ ने 2 लोगों को चुना चीफ ऑफ स्टाफ, ₹20 लाख वेतन वाली पोस्ट पर दिया अपडेट

Zomato सीईओ ने 2 लोगों को चुना चीफ ऑफ स्टाफ, ₹20 लाख वेतन वाली पोस्ट पर दिया अपडेट

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर चीफ ऑफ स्टाफ पोस्ट के बारे में जानकारी दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Zomato के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने बुधवार को कहा कि कंपनी को ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पद के लिए 18,000 से ज्यादा ऐप्लिकेशन मिले हैं, जिनमें से 30 कैंडिडेट्स को अलग-अलग पदों पर काम करने के लिए ऑफर दिया गया है. दीपिंदर ने इसके साथ ही ये भी क्लियर किया कि ‘‘हमारे साथ काम करने के लिए किसी ने कोई पैसा नहीं दिया है.’’ बताते चलें कि कंपनी ने नवंबर में ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के पद के लिए अजीबो-गरीब क्राइटेरिया रखने के लिए बाद विवादों में आ गई थी.

आखिर क्या था 20 लाख रुपये वाला पूरा मामला?

Zomato के सीईओ ने ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पद पर नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों से पहले साल 20 लाख रुपये की पेमेंट करने के लिए कहा था, जिसे नॉन-प्रॉफिटेबल ‘फीडिंग इंडिया’ को दान देने की बात कही गई थी. इसके साथ ही कंपनी ने उम्मीदवार की पसंद के किसी संगठन को 50 लाख रुपये दान देने की भी पेशकश की थी. दीपिंदर गोयल ने दावा किया था कि ये भूमिका ‘‘ किसी टॉप मैनेजमेंट स्कूल से प्राप्त 2-साल की डिग्री की तुलना में 10 गुना ज्यादा सीखने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही, इसमें मेरे और कस्टमर टेक्नोलॉजी के कुछ सबसे बुद्धिमान लोगों के साथ काम करना का मौका भी मिलेगा.’’

चीफ ऑफ स्टाफ’ के पद पर काम कर रहे हैं 2 लोग

हालांकि, बुधवार को उन्होंने बताया कि चुने गए 30 लोगों में से 18 लोग पहले ही जोमैटो (और ब्लिंकिट जैसी ग्रुप की अन्य कंपनियों) में बड़ी भूमिकाओं में काम कर चुके हैं और उनके द्वारा लाई गई वैल्यू के लिए उन्हें शानदार कॉम्पनसेट दिया जा रहा है. कंपनी के सीईओ ने कहा कि 18 लोगों में से 4 लोग उनके साथ काम करते हैं और उनमें से 2 लोग‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के पद पर हैं.

अभी खत्म नहीं हुआ है जोमैटो का काम

दीपिंदर गोयल ने कहा, ‘‘हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है. 18,000 से ज्यादा ऐप्लिकेशन्स के साथ, हम अब भी इन जबरदस्त और टैलेंटेड लोगों को बहुत सोच-समझकर छांट रहे हैं. ये सिर्फ एक बार का रिक्रूटमेंट नहीं है, ये उन लोगों में एक लॉन्ग-टर्म इंवेस्टमेंट है जो हमारे साथ फ्यूचर बनाएंगे. हम धीरे-धीरे ही सही, लेकिन निश्चित रूप से अच्छे और सही लोगों तक पहुंचते रहेंगे.’’
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

14 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

14 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago