✕

होम / बिजनेस / Zerodha की नई पहल: पुराने फिजिकल शेयरों को डिजिटल डिमैट में बदलने के लिए फ्री सर्विस

Zerodha की नई पहल: पुराने फिजिकल शेयरों को डिजिटल डिमैट में बदलने के लिए फ्री सर्विस

Zerodha की यह पहल न केवल उसके ग्राहकों बल्कि आम निवेशकों के लिए भी उपयोगी है, जो अब भी पुराने पेपर शेयर सर्टिफिकेट्स के कारण फंसे हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की रिटेल ब्रोकरेज कंपनी ज़ेरोधा ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य निवेशकों को उनके पुराने फिजिकल शेयर सर्टिफिकेट्स को डिजिटल डिमैट फॉर्मेट में बदलने में मदद करना है, चाहे वे जेरोधा के ग्राहक हों या नहीं. यह कदम उन निवेशों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उठाया गया है जो अब भी फिजिकल फॉर्म में फंसे हुए हैं, विशेष रूप से वे जो परिवार की संपत्ति के रूप में विरासत में मिले हैं.

इस पहल के बारे में सोशल मीडिया पर बात करते हुए ज़ेरोधा के सह-संस्थापक नितिन कामथ ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से ऐसे लोगों से पूछताछ मिलती है, जिन्हें अपने माता-पिता या दादा-दादी के पुराने पेपर शेयर सर्टिफिकेट्स मिलते हैं. इनमें से कई निवेशकों को यह पता ही नहीं होता कि अब नियमों में बदलाव के चलते इन फिजिकल शेयरों का ट्रांसफर या बिक्री संभव नहीं है.

कामथ ने कहा, “लोगों को अक्सर ये सर्टिफिकेट अचानक मिलते हैं और वे नहीं जानते कि अब क्या करना है. हमने महसूस किया कि यह एक बड़ी समस्या है और इसे सरल बनाना जरूरी है, भले ही व्यक्ति हमारा ग्राहक न हो.”

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अप्रैल 2019 से यह अनिवार्य कर दिया है कि फिजिकल फॉर्मेट में रखे शेयरों का ट्रांसफर तभी संभव है जब उन्हें डिमैट किया गया हो. केवल विरासत या ट्रांसमिशन जैसे मामलों में अपवाद की अनुमति है. हालांकि यह नियम पाँच वर्षों से लागू है, देशभर में लाखों निवेशक अब भी पुराने पेपर शेयर सर्टिफिकेट्स रखे हुए हैं, जिनमें से कई 1990 के दशक के प्री-डिमैट युग के हैं.

ये सर्टिफिकेट्स कानूनी रूप से मान्य हैं, लेकिन जब तक इन्हें डिमैट अकाउंट के जरिए डिजिटल फॉर्म में बदला नहीं जाता, तब तक इन्हें न बेचा जा सकता है, न गिरवी रखा जा सकता है और न ही ट्रांसफर किया जा सकता है. इस वजह से खासकर ऐसे निवेशक, जिन्हें विरासत में शेयर मिले हैं, प्रक्रिया और तकनीकी अड़चनों के कारण फंसे हुए हैं.

जेरोधा की यह नई पहल इस अंतर को भरने के लिए शुरू की गई है. इसके तहत, ब्रोकरेज के पास खाता न रखने वाले लोगों को भी शेयरों को डिमैट कराने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस दी जाएगी. इसके लिए एक विशेष सहायता टीम बनाई गई है जो सभी जरूरी दस्तावेज़ी कार्य और अनुपालन प्रक्रिया में निवेशकों की मदद करेगी.

इच्छुक निवेशक जेरोधा के ऑनलाइन सपोर्ट पोर्टल पर टिकट बनाकर इस प्रक्रिया की शुरुआत कर सकते हैं. यह सेवा दस्तावेजी प्रक्रिया, केवाईसी, और रजिस्टार या डिपॉजिटरी से समन्वय जैसे जरूरी चरणों को सरल बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

इस सेवा को आम जनता के लिए खोल कर, ज़ेरोधा का लक्ष्य है कि वे देशभर में फंसे हुए करोड़ों रुपये के निष्क्रिय निवेशों को फिर से सक्रिय कर सकें, जिनके बारे में कई बार वैध उत्तराधिकारियों को भी जानकारी नहीं होती.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago