✕

होम / बिजनेस / Zerodha ने शराब बनाने वाली कंपनी पर जताया भरोसा, खरीदे 14 लाख शेयर, एक स्टॉक बेचा

Zerodha ने शराब बनाने वाली कंपनी पर जताया भरोसा, खरीदे 14 लाख शेयर, एक स्टॉक बेचा

कामत ब्रदर्स की कंपनी जीरोधा (Zerodha) ने ललित खेतान की अगुवाई वाली शराब कंपनी रैडिको खेतान (Radico Khaitan) में बड़ा निवेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शराब बनाने वाली कंपनियों ने हाल ही में निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिए हैं. जिसके चलते निवेशक मालामाल हो गए हैं. वहीं, अब एक अरबपति ने भी शराब बनाने वाली कंपनी पर भरोसा जताया है. जेरोधा वाले कामत भाईयों ने मैजिक मोमेंट्स, 8PM प्रीमियम व्हिस्की, रामपुर इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की और रीगल टैलोन व्हिस्की जैसे ब्रांड्स के लिए मशहूर शराब कंपनी रैडिको खेतान में निवेश किया है. इसके साथ ही कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी और रैडिको खेतान को अपनी होल्डिंग्स में शामिल कर लिया.

जीरोधा का रैडिको खेतान में 271 करोड़ रुपये का निवेश

जेरोधा ने रैडिको खेतान के 13.9 लाख शेयर (1.04 फीसदी) खरीदकर अपने पोर्टफोलियो को मजबूत किया है जबकि रैडिको खेतान ने सालाना आधार पर मामूली 8 फीसदी की बढ़त देखी है. पिछले एक साल में इसका मूल्य 45 फीसदी बढ़ा है. कंपनी में जेरोधा का निवेश अब लगभग 271 करोड़ रुपये का है. इस कंपनी ने इस साल अबतक 19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 61 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ ने अपने पॉडकास्ट में इस निवेश का जिक्र किया था. 

जेरोधा ने BSE में से घटाई हिस्सेदारी

जेरोधा ने मार्च 2024 में बीएसई में अपनी हिस्सेदारी 23.3 लाख शेयरों (1.72%) से घटाकर जून तक 19.8 लाख शेयर (1.46 फीसदी) कर दी. यह कदम बीएसई के उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद आया है, जिसमें साल-दर-साल (YTD) 28 फीसदी की बढ़त, पिछले साल की तुलना में 209 फीसदी की मजबूती और 3 सालों में 667 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी हुई है. बीएसई में जेरोधा की मौजूदा हिस्सेदारी का मूल्य लगभग 563 करोड़ रुपये है.

दूसरे निवेशों में मिला-जुला रिजल्ट

जीरोधा के दूसरे निवेशों में मिला-जुला रिजल्ट है. कारट्रेड टेक (CarTrade Tech) पोर्टफोलियो में कोई बदलाव नहीं है. इसने पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी ईयर टू डेट (YTD) गेन और 48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. हालांकि, आरबीएल बैंक को गिरावट का सामना करना पड़ा, जो कि ईयर टू डेट में 21 फीसदी और पिछले साल की तुलना में 5 फीसदी नीचे था. फेडरल बैंक ने पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी ईयर टू डेट गेन और 36 फीसदी बढ़ोतरी के साथ बेहतर प्रदर्शन किया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 minutes ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

51 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

51 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago