✕

होम / बिजनेस / Zepto का बड़ा कदम: ₹4,547 करोड़ के IPO के साथ बाजार में एंट्री

Zepto का बड़ा कदम: ₹4,547 करोड़ के IPO के साथ बाजार में एंट्री

निवेशकों के लिए यह IPO एक बड़ा अवसर हो सकता है, जबकि उपभोक्ताओं के लिए Zepto की तेज और भरोसेमंद डिलीवरी सेवाओं का लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

क्विक-कॉमर्स की दुनिया में तेजी से उभरी Zepto अब शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है. कंपनी अगले हफ्ते करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,547 करोड़ रुपये) का IPO फाइल कर सकती है. खास बात यह है कि Zepto ‘कॉन्फिडेंशियल रूट’ के तहत सेबी में ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस जमा कर सकती है, जिससे इसकी वित्तीय जानकारी और IPO की बारीकियां तुरंत सार्वजनिक नहीं होंगी.

Zepto का IPO प्लान

IPO के जरिए Zepto नए शेयर (Fresh Issue) जारी करेगी और कुछ पुराने निवेशक अपने शेयर बेचकर मुनाफा कमा सकेंगे. कंपनी ने इस फंड का इस्तेमाल अपने नेटवर्क का विस्तार करने और डिलीवरी क्षमता को मजबूत करने के लिए करने की योजना बनाई है. अक्टूबर में ही Zepto ने 45 करोड़ डॉलर की बड़ी फंडिंग जुटाई थी, जिससे इसकी वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी.

दिग्गजों की फौज संभाल रही IPO

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IPO प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए Zepto ने बड़े वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है. एक्सिस बैंक, मोतीलाल ओसवाल, मॉर्गन स्टेनली, एचएसबीसी और गोल्डमैन सैश जैसी संस्थाएं कंपनी को IPO में सलाह दे रही हैं. हालांकि, अभी IPO का साइज और टाइमिंग फाइनल नहीं हुआ है और इसमें बदलाव हो सकता है.

भारत में क्विक-कॉमर्स का प्रतिस्पर्धी मैदान

भारत का क्विक-कॉमर्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और यह क्षेत्र अब प्रतिस्पर्धा का मैदान बन गया है. Zepto की चुनौती सीधे अमेज़न, स्विगी और जोमैटो के स्वामित्व वाली Blinkit, साथ ही टाटा समूह के बिगबास्केट से होगी. Zepto का लक्ष्य नए वेयरहाउस बनाना और अपनी डिलीवरी फ्लीट को मजबूत करना है ताकि तेजी से बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके.

Zepto ने लॉन्च से ही ग्राहकों को 10 मिनट में दूध-ब्रेड और जरूरी सामान पहुंचाने का वादा किया है. IPO के जरिए जुटाई गई राशि से कंपनी अपनी क्विक-कॉमर्स सेवाओं को और मजबूत करने की योजना बना रही है, ताकि भारत में इस सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत कर सके.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

22 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

23 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

19 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.