✕

होम / बिजनेस / TIC को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए ZEEL ने उठाए कुछ बड़े कदम

TIC को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए ZEEL ने उठाए कुछ बड़े कदम

ZEEL ने अपने टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर के स्ट्रक्चर में कुछ कटौती का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने अपने टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर (TIC) को स्ट्रीम्लाइन करने के लिए कुछ रणनीतिक उपाय लागू किए हैं. कंपनी के एमडी और सीईओ पुनित गोयनका द्वारा उठाए गए कदम, संसाधनों को अनुकूलित करने और कंपनी के निरंतर विकास के लिए लागत प्रभावी संरचना तक पहुंचने के उनके दृष्टिकोण के अनुरूप हैं.

50 प्रतिशत की कटौती
कंपनी ने कहा कि हाल ही में आयोजित Monthly Management Mentorship (3M) कार्यक्रम के दौरान बोर्ड से प्राप्त मार्गदर्शन पर टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर (TIC) के स्ट्रक्चर में लगभग 50 प्रतिशत की कटौती की है और इसके कार्य के दायरे को सुव्यवस्थित किया है. टीआईसी उपभोक्ता प्राथमिकताओं में गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित उपकरण इस्तेमाल करके कंपनी के लिए कंटेंट क्रिएशन, डिस्ट्रीब्यूशन और मोनेटाइजेशन प्रक्रिया को बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा.

MD ने कही ये बात
वहीं, ZEEL के एमडी और सीईओ पुनित गोयनका ने कहा - हम एक्सेप्शनल कंटेट बनाने की दिशा में केंद्रित हैं और इसे प्राप्त करने के लिए हमें एक रचनात्मक दृष्टिकोण, विस्तृत उपभोक्ता अंतर्दृष्टि और भविष्य की टेक्नोलॉजी सल्यूशन के मिश्रण की आवश्यकता है. उन्होंने आगे कहा कि TIC की मुख्य और सुव्यवस्थित टीम अब केवल कंटेट क्रिएशन, डिस्ट्रीब्यूशन और मोनेटाइजेशन की इस प्रक्रिया में हमें सक्षम और सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी. गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में अपने रिवेन्यु वर्टिकल के रणनीतिक पुनर्गठन की घोषणा की है, जिसे अब सीधे एमडी और सीईओ के जरिए संचालित किया जा रहा है. टीआईसी में किए गए प्रमुख बदलाव इस मैक्रो-लेवल रणनीतिक दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जिसका उद्देश्य एक लागत प्रभावी संरचना पर पहुंचना है जो कंपनी के विकास के लिए समान स्तर का आउटपुट देने के लिए सक्षम और उत्पादक हो. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

7 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

7 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

10 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.