होम / बिजनेस / Zee-Sony Merger को लेकर आया पुनीत गोएनका का बयान, स्पष्ट की तस्वीर

Zee-Sony Merger को लेकर आया पुनीत गोएनका का बयान, स्पष्ट की तस्वीर

Zee एंटरटेनमेंट के MD और CEO पुनीत गोएनका ने कहा है कि मर्जर को लेकर बातचीत ट्रैक पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मर्जर (Zee-Sony Merger) को लेकर ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि दोनों कंपनियों के बीच बातचीत ट्रैक पर नहीं है. Zee एंटरटेनमेंट के MD और CEO पुनीत गोएनका ने अब मर्जर की तस्वीर साफ करने की कोशिश की है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दोनों कंपनियों के बीच बातचीत ट्रैक पर है. सोनी के साथ डील के कई हिस्से को लेकर बातचीत चल रही है और सभी जरूर मंजूरी मिलने के बाद इसे अमल में लाया जाएगा. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच से इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है.

SEBI ने बढ़ाई की मुश्किल
ZEE और Sony के विलय को NCLT ने अगस्त में ही मंजूरी दे दी थी, लेकिन बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की कार्रवाई के चलते जब मर्जर प्लान का नेतृत्व कर रहे गोयनका को सीईओ पद छोड़ना पड़ा, तो मामला अटक गया. सेबी ने उनके Zee सहित बाकी कंपनियों में भी मैनेजेरियल पोस्ट संभालने पर रोक लगा दी थी. इस वजह से विलय को लेकर आशंका गहरा गई थी. हालांकि, हाल ही में SAT यानी Securities Appellate Tribunal ने SEBI के इस आदेश को रद्द कर दिया था. SAT ने पुनीत गोयनका को राहत देने के साथ ही यह भी स्पष्ट किया था कि उन्हें जांच में सेबी जांच का सहयोग करना होगा. 

अब Sony ने चला ये दांव
21 दिसंबर 2021 को हुई मर्जर डील के मुताबिक विलय के बाद बनने वाली कंपनी में पुनीत गोएनका को 5 साल के लिए एमडी और सीईओ बनाया जाएगा. वहीं, खबर ये भी है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सोनी ने अपने एग्जेक्यूटिव को विलय के बाद बनी कंपनी को लीड करने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि, Zee का कहना है कि उसका मैनेजमेंट विलय की योजना को लागू करने पर ध्यान लगा रहा है. कुछ शर्तें हैं, जिन्हें पूरा करने में कुछ और हफ्ते और लगेंगे. बता दें कि सेबी द्वारा लगाए गए बैन के बाद पुनीत गोएनका ने कहा भी था कि विलय की योजना उनके साथ या उनके बिना पूरी होगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

12 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

12 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

13 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

15 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें