✕

होम / बिजनेस / बाजार से फंड जुटाने की तैयारी में ZEE, 6 जून को बोर्ड मीटिंग में होगा मंथन  

बाजार से फंड जुटाने की तैयारी में ZEE, 6 जून को बोर्ड मीटिंग में होगा मंथन  

ज़ी एंटरटेनमेंट के बोर्ड की बैठक गुरुवार को होने वाली है, इसमें फंड जुटाने पर विचार होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लीडिंग ब्रॉडकास्टर ज़ी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment Limited) फंड जुटाने पर विचार कर रहा है. छह जून को होने वाली बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. ZEE ने नियामक फाइलिंग मे बताया है कि कंपनी इक्विटी शेयर जारी करके और योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (QIP) सहित विभिन्न माध्यमों से बाजार से धन जुटाने की योजना बना रही है. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह बाजार से कितनी राशि जुटाना चाहती है. गुरुवार यानी 6 जून को ZEE के बोर्ड की बैठक होनी है, उसमें फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. 

कई बातों पर होगा विचार
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की तरफ से बताया गया है कि कंपनी के बोर्ड की बैठक गुरुवार को आयोजित की जानी है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ, इक्विटी शेयर या किसी अन्य एलिजिबल सिक्योरिटी (convertible/non-convertible) को परमिसेबल मोड से जारी करके फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा, जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट, क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल प्लेसमेंट आदि शामिल हैं. बता दें कि ZEE-Sony मर्जर डील रद्द होने के बाद यह पहला मौका है जब ZEE बाजार से फंड जुटाने की तैयारी कर रहा है.

बंद रहेगी शेयरों की ट्रेडिंग
ZEE ने बताया है कि इनसाइडर ट्रेडिंग रोकने के कंपनी के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार कंपनी के शेयरों में खरीद-फरोख्त 6 जून को होने वाली बैठक के बाद सूचना देने के समय और दिन से 48 घंटों तक बंद रहेगी. गौरतलब है कि Sony और ZEE का मर्जर होते-होते रह गया था. Sony ने इसी साल 22 जनवरी को डील को खत्म करने का ऐलान किया था. ZEEL का कहना था कि वह अधिकांश शर्तों को पूरा करने को तैयार है, इसके बावजूद सोनी ने कदम वापस खींच लिए. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने 10 अगस्त 2023 को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (BEPL) के साथ ZEEL के मर्जर को मंजूरी दी थी. इससे 10 बिलियन डॉलर की एक नई मीडिया यूनिट अस्तित्व में आनी थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

54 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago