✕

होम / बिजनेस / Zee Entertainment को फंड जुटाने की मिली मंजूरी, इतने हजार करोड़ जुटाने की तैयारी

Zee Entertainment को फंड जुटाने की मिली मंजूरी, इतने हजार करोड़ जुटाने की तैयारी

जी एंटरटेनमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2,000 करोड़ रुपये के फंड तक जुटाने की मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zee Entertainment जल्द ही बाजार से बड़ी रकम उठा सकती है कंपनी ने बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि बोर्ड ने 2000 करोड़ रुपये तक के फंड को जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है. ये रकम इक्विटी के जरिए जुटाई जाएगी. कंपनी ने फंड जुटाने की योजना पर बोर्ड के द्वारा विचार किए जाने की जानकारी पहले ही शेयर बाजारों को भेज दी थी जिसमे कहा गया था कि कंपनी का बोर्ड 6 जून को प्राइवेट प्लेसमेंट, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट, प्रिफ्रेंशियल इश्यू में से किसी एक या एक से ज्यादा रूट के जरिए इक्विटी को जारी कर रकम जुटाने पर विचार करेगा.

फंड जुटाने की दी मंजूरी

कंपनी ने बयान में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने आयोजित बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ अधिकतम 2,000 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाने पर विचार किया और उसे सैद्धांतिक मंजूरी दे दी. पुनीत गोयनका के नेतृत्व वाली कंपनी ने कहा कि यह राशि एक या एक से अधिक किस्तों में, प्राइवेट प्लेसमेंट, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट, प्रिफ्रेंशियल इश्यू या इनके संयोजन के माध्यम से जुटाई जाएगी. बयान के मुताबिक, यह स्टेकहोल्डर्स की मंजूरी सहित विनियामक/वैधानिक अनुमति पर निर्भर है.

कंपनी ने उठाए हैं कई बड़े कदम

इसी साल जनवरी में सोनी ने कंपनी के साथ 10 अरब डॉलर की मर्जर डील से हाथ पीछे खींचा था. जिसके बाद से कंपनी ने कई बड़े अहम कदम उठाए हैं. इसमें लागत घटाने की कोशिश कारोबारी घाटे को कम करने की रणनीति तय करना जिसमें कर्मचारियों की संख्या घटाना जारी है. इसी कड़ी में कंपनी ने आज फंड जुटाने की इस योजना पर मंजूरी दी है.

चौथी तिमाही में हुआ 13.35 करोड़ का मुनाफा

मार्च तिमाही में ZEE ने 13.35 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी एक साल पहले घाटे में थी. मुनाफे में आने की मुख्य वजह खर्चों में आई कमी और एड रेवेन्यू में बढ़त रही. घरेलू एड रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी बढ़ा है. स्टॉक में गुरुवार को तेजी देखने को मिली है हालांकि स्टॉक बीते काफी समय से निवेशकों के लिए नुकसान का सौदा साबित हुआ है. साल 2024 में अब तक 45 फीसदी बढ़ा है. वहीं बीते एक साल में स्टॉक 23 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

12 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

12 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago