✕

होम / बिजनेस / टर्म इंश्‍योरेंस का प्रीमियम भरने के नहीं हैं पैसे, हॉलिडे राइडर है समस्‍या का समाधान 

टर्म इंश्‍योरेंस का प्रीमियम भरने के नहीं हैं पैसे, हॉलिडे राइडर है समस्‍या का समाधान 

प्रीमियम हॉलिडे राइडर एक वैकल्पिक ऐड-ऑन है जिसे आप टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय चुन सकते है. इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपने अगले 20 सालों के लिए टर्म इंश्‍यारेंस का प्‍लान खरीदा है और कभी खर्चे इतने बढ़ जाते हैं कि प्रीमियम भरने के पैसे नहीं रह पाते. तेजी से बढते बाजार में अब इस समस्‍या का समाधान निकल आया है. अब अगर आप अपनी पॉलिसी के साथ हॉलिडे राइडर भी ले लेते हैं तो आप अगर प्रीमियम ना भी भरें तो आपकी पॉलिसी चलती रहेगी. हॉलिडे राइडर एक तरह का ऐड ऑन है जो आपको पॉलिसी के साथ लेना होगा और इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा.

आखिर क्‍या है हॉलिडे राइडर? 
हॉलिडे राइडर पॉलिसीधारकों को अपना कवरेज बनाए रखने की अनुमति देता है, भले ही वे एक साल के लिए अपने प्रीमियम का भुगतान करना भूल जाएं. इससे ग्राहक को फायदा ये होता है कि उसकी पॉलिसी भी लैप्‍स नहीं होती है और लैप्‍स पॉलिसी को वापस शुरू करने के लिए चुकाए जाने वाले भारी भरकम जुर्माने से भी वो बच जाता है. बढ़ती महंगाई में इंश्‍योरेंस कंपनियों का ये कदम ग्राहकों को कितना भाएगा ये तो वक्‍त ही बताएगा. 

प्रीमियम हॉलिडे राइडर
प्रीमियम हॉलिडे राइडर एक वैकल्पिक ऐड-ऑन है जिसे आप टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय चुन सकते है. एक छोटे से अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके, आप इस राइडर को एक्टिव कर सकते हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि अगर आप किसी भी साल अपने टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने से  चूक जाते हैं तो आपकी पॉलिसी समाप्त नहीं होगी.

कैसे काम करता है प्रीमियम हॉलिडे राइडर
इसका फायदा उठाने के लिए ग्राहक को एक्टिवेट कराना होता है. जब आप अपना टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदते हैं तो प्रीमियम हॉलिडे राइडर का विकल्प चुन सकते हैं. छूटी हुई पैमेंट: अगर आप एक साल के लिए अपने प्रीमियम का भुगतान करने में असमर्थ हैं, तो आपकी पॉलिसी को जारी रखने के लिए यह राइडर एक्टिव हो जाता है.पुनः आरंभ: आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या जुर्माने के, छूटे हुए प्रीमियम सहित, अगले साल अपने प्रीमियम का भुगतान फिर से शुरू कर सकते हैं. यह राइडर एक फाइनेन्शियल सिक्योरिटी लेयर प्रदान करता है, जो आपको अपना कीमती इंश्योरेंस कवरेज खोए बिना अस्थायी वित्तीय कठिनाइयों का सामना करने की अनुमति देता है.

इन सुविधाओं का ग्राहकों पर प्रभाव
पॉलिसीबाजार डॉट कॉम में टर्म इंश्योरेंस के हेड ऋषभ गर्ग ने इन सुविधाओं के प्रभाव पर जोर देते हुए कहा,हमने देखा है कि इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान न कर पाने और पॉलिसी लैप्स होने का डर उन प्रमुख कारणों में से एक है, जिनके कारण भारतीय टर्म इंश्योरेंस खरीदने से झिझकते हैं. इससे निपटने के लिए, इंडस्ट्री ने प्रीमियम जैसी उपभोक्ता-केंद्रित सुविधाएं पेश की हैं. गर्ग ने बताया, हॉलिडे राइडर और प्रीमियम डिले पॉलिसी एक सकारात्मक बदलाव का प्रतिनिधित्व करती हैं जिसे ग्राहकों द्वारा उत्साह से स्वीकार किया जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

15 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

15 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago