✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते इन शेयरों में कर सकते हैं निवेश, जानिए क्‍या है वजह 

इस हफ्ते इन शेयरों में कर सकते हैं निवेश, जानिए क्‍या है वजह 

अब तक अमेरिकी बैंक की ब्‍याज दरों में इजाफा देखने को मिली है जबकि ब्रिटेन के सेंट्रल बैंक की ब्‍याज दरों का इस हफ्ते ऐलान होना है. ऐसे में अगले हफ्ते बाजार में बदलाव देखने को मिल सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगले सप्ताह आरबीआई(RBI) की एमपीसी की बैठक से पहले बाजार में अल्पावधि में कुछ अस्थिरता देखी जा सकती है. अल्पावधि के लिए, विश्लेषक उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह देते हैं जो तकनीकी संकेतकों पर स्वस्थ दिखते हैं. जिस तरह हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के बाद सोमवार को बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार किया. पिछले हफ्ते सेंसेक्स 0.8 फीसदी फिसला जबकि निफ्टी 0.5 फीसदी गिरा. इस सप्ताह बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.07 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी बढ़ा.

अगले हफ्ते आनी है RBI की पॉलिसी 
पिछले हफ्ते जहां यूएस फेड और यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की थी, वहीं अब सभी की नजरें अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी की बैठक पर जा लगी है. उससे पहले इस सप्ताह बैंक ऑफ इंग्लैंड की बैठक भी होनी है, उस पर भी दुनिया की नजर बनी हुई है. बाजार में नकारात्मक पूर्वाग्रह केवल तभी संभव है जब सूचकांक 19,300 के स्तर से नीचे बना रहे. बाजार में शॉर्टटर्म सपोर्ट 19,500 पर देखा जाता है जबकि प्रतिरोध 19,900 के स्तर पर होने की संभावना है. ऐसे में अगर आप शॉर्ट टर्म के लिए बाजार में पैसा लगाने पर विचार कर रहे हैं तो कुछ कंपनियों का तकनीकी स्‍वास्‍थ्‍य स्वस्थ दिख रहा है. ऐसे में 6 शेयर नजर आ रहे हैं जिनपर अगले 3-4 सप्‍ताह के लिए पैसा लगाया जा सकता है. 

टाटा केमिकल्स हो सकता है एक विकल्‍प 
टाटा केमिकल्‍स शॉर्ट टर्म निवेश के लिए बेहतर दिखाई दे रहा है. इस स्‍टॉक ने डेली चार्ट पर ₹1,020 के स्तर पर ब्रेकआउट का संकेत दिया है और इसमें ट्रेंड रिवर्सल भी देखने को मिला है. इस कंपनी के शेयर का मूल्‍य आज 1060 है जबकि ये आने वाले दिनों में 1170 तक के स्‍तर तक जा सकता है. जबकि जानकार इस पर स्‍टॉप लॉस के लिए 980 रुपये के आंकड़े का सुझाव दे रहे हैं. 

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में भी आ सकता है उछाल
ये स्‍टॉक पिछले कुछ समय से 1400 रुपये के आसपास रोटेट हो रहा है. आज अगर इसके मूल्‍य को देखें तो वो 1370 बना हुआ है. जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसमें सकारात्‍मक असर देखने को मिल सकता है. जानकार ये भी कहते हैं कि इसमें वॉल्यूम भागीदारी अच्छी रही है और आरएसआई भी खरीदारी का संकेत देने वाले ट्रेंड रिवर्सल का संकेत दे रहा है. जानकार इसे 1500 रुपये से ऊपरी लक्ष्‍य के लिए खरीदने की सलाह दे रहे हैं. जबकि इसके लिए स्‍टॉक लॉस को 1350 रुपये सुझा रहे हैं. 

भारत फोर्ज भी हो सकता है फायदे का सौदा 
भारत फोर्ज कंपनी का शेयर आज बाजार में 930 रुपये पर बिकवाली कर रहा है. ये 910 रुपये से आगे बढ़ रहा है. जानकार इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1000 रुपये का बता रहे हैं जबकि 865 रुपये पर स्‍टॉप लॉस का सुझाव दे रहे हैं. जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते के लिए इसे आसानी से खरीदा जा सकता है. 

फ़र्स्टसोर्स सॉल्यूशंस  भी है एक विकल्‍प 
फर्स्‍टसोर्स सॉल्‍यूशन एक बैंक कंपनी है. इस बैंक का शेयर पिछले साल से ₹100-120 रुपये पर मजबूत हो रहा है. इसके अतिरिक्त, साप्ताहिक पैमाने पर, MACD शून्य रेखा के ठीक ऊपर एक तेजी का क्रॉसओवर प्रदर्शित कर रहा है, जो आगे तेज गति का संकेत है. जानकारों का कहना है कि कोई व्यक्ति ₹160 के लक्ष्य और ₹120 के स्टॉप लॉस के लिए ₹138-142 की रेंज में खरीदारी कर सकता है.

छोटी रेंज के निवेश के लिए बेहतर है टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) 
पिछले दो महीने से इस शेयर की कीमत ₹70-72रुपये के बीच देखने को मिल रही है. जानकारों को कहना है कि इस हफ्ते इसमें तेजी देखने को मिल सकती है. अगर आप बाजार में कोई सस्‍ता शेयर ढूंढू रहे हैं तो इस सप्‍ताह के लिए ये एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है.  इस शेयर को ₹76-79रुपये की रेंज में छोटी किश्त में खरीद सकता है और दूसरा ₹73-74 की रेंज में ₹95 के अपर टारगेट के साथ खरीद सकता है और इसमें स्टॉप लॉस ₹67 हो सकता है.

कैस्ट्रोल इंडिया 
इंजन ऑयल बनाने वाले कंपनी कैस्‍ट्रोल इंडिया का शेयर आज 144 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इस कंपनी को लेकर बाजार में दिख रहे रूझान को देखते हुए जानकार इसे खरीदने की सलाह तो दे रहे हैं लेकिन उन्‍होंने इसके लिए भी बाकी शेयरों की तरह प्राइस दिया हुआ है. इस शेयर का एवरेज वीकली आरएसआई 70 से ऊपर बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है. जानकार कह रहे हैं कि कोई भी ₹165 के ऊपरी लक्ष्य के साथ ₹146-148 के बीच स्टॉक खरीद सकता है और स्टॉप लॉस ₹135 हो सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago