होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव लगाकर दें सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को विदाई

इन शेयरों पर दांव लगाकर दें सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को विदाई

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. इसके बाद बाजार सीधे सोमवार को खुलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखे जाने के बाद माना जा रहा था कि शेयर बाजार पॉजिटिव सेंस के साथ कारोबार करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. BSE सेंसेक्स 294.32 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,848.64 पॉइंट्स पर बंद हुआ. एक समय ये गिरावट 353.23 अंकों तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली. वहीं, NSE निफ्टी भी 91.85 अंक या 0.49 प्रतिशत लुढ़ककर 18,634.55 के लेवल पर आ गया. आज शेयर बाजार के लिए हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है.

MACD ने दिए ये संकेत
चलिए अब देखते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज किन कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD के मुताबिक, आज Ashok Leyland के साथ-साथ Paytm, Power Grid, Zee Media और Gati के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं, MACD ने गिरावट के संकेत वाले शेयरों के बारे में भी बताया है. इस लिस्ट में Wipro, HUDCO, IRB Infra और Indian Hotels शामिल हैं. विप्रो के शेयर पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. गुरुवार को भी इनमें 0.71% की गिरावट आई थी. फिलहाल ये शेयर 399.95 रुपए के मूल्य पर मिल रहा है. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं कुछ ऐसे शेयरों में जिनमें मजबूत खरीदारी दिख रही है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है NTPC का. पिछले 5 दिनों में ये शेयर 4.46% चढ़ चुका है. 182.85 रुपए मूल्य वाला ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 184.35 रुपए को कभी भी छू सकता है. इसी तरह, JBM Auto भी अपने 52 वीक के हाई लेवल 953 रुपए के बेहद करीब पहुंच गया है. गुरुवार को करीब 8 फीसदी उछलकर यह 943 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में इसने 16.85% का शानदार रिटर्न दिया है. HEG Limited ने भी अपने निवेशकों को निराश नहीं किया है. 1,362 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 13.11% की मजबूती हासिल कर चुका है.  

अच्छा है पिछला रिकॉर्ड
Cera Sanitaryware के शेयर भी मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की सूची में शामिल है. गुरुवार को यह 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 7,980 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में इसने 4.41% और 1 महीने में 21.35% का रिटर्न दिया है. इसका 52 हफ़्तों का उच्चतम स्तर 8,196 रुपए है. Ajanta Pharma Ltd के शेयरों में कल 1.39% की बढ़त आई. कारोबार के दौरान एक समय ये शेयर 1500 के पार निकल गया था, लेकिन बाजार बंद होने तक कुछ लुढ़ककर 1,470 रुपए पर आ गया. इसका पिछले 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड भी अच्छा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

11 minutes ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

26 minutes ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

43 minutes ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

10 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

15 hours ago

बड़ी खबरें