होम / बिजनेस / मंगलवार को किन शेयरों में निवेश बन सकता है मंगलकारी, यहां करें चेक
मंगलवार को किन शेयरों में निवेश बन सकता है मंगलकारी, यहां करें चेक
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
इस सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार शेयर बाजार (Stock Market) के लिए ठीक रहा. सेंसेक्स जहां 317.81 अंकों की बढ़त लेकर 62,345.71 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 84.05 अंकों के उछाल के साथ 18,398.85 पर पहुंच गया. हालांकि, इस दौरान अडानी समूह (Adani Group) की लगभग सभी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयर 2.78% तक लुढ़क गए.
इनमें मजबूत खरीदारी
MACD के रुझान जानने से पहले एक नजर उन शेयरों पर भी डाल लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में DLF, Zensar Tech, Essel Propack, Cyient, Prestige Estate, Max Healthcare और Global Health शामिल हैं. खास बात ये है कि इनमें से अधिकांश शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल को क्रॉस करने के बेहद करीब हैं. इनका पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. लिहाजा, आज इन स्टॉक्स पर भी नजर बनाए रखें.
MACD का रुझान
अब देखते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD ने आज किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Blue Dart, Polycab India और Just Dial के साथ-साथ आज Rossari Biotech, Sonata Software और TTK Prestige में आज तेजी देखने को मिल सकती है. यानी इनमें मुनाफा कमाने की संभावना मौजूद है. हालांकि, BW Hindi सलाह देता है कि किसी भी निवेश से पहले सोच-समझकर और एक्सपर्ट्स की सलाह के आधार पर ही कोई फैसला लें. वहीं, Zee Entertainment, Trident, Garware Tech, Zomato और EID Parry में आज गिरावट आ सकती है.
ऐसा रहा पिछला रिकॉर्ड
तेजी वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो Blue Dart 0.30% की बढ़त के साथ 5,920.05 रुपए पर बंद हुआ था. ये शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च लेवल 9,640 रुपए से पार निकल गया है. Polycab India के शेयर जरूर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. ये स्टॉक फिलहाल 3,370 रुपए के भाव पर उपलब्ध है. इसी तरह, जस्ट डायल के लिए भी सोमवार अच्छा नहीं रहा. कंपनी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. इसे प्रति शेयर का मार्केट प्राइज अभी 700 रुपए है. जबकि Rossari Biotech 3.55%, Sonata Software 1.44% और TTK Prestige सोमवार को 0.99% उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स