✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों पर लगाएं दांव, तेजी के हैं संकेत!

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों पर लगाएं दांव, तेजी के हैं संकेत!

सोमवार को बकरीद के उपलक्ष्य में शेयर बाजार में छुट्टी थी. इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत आज से हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) सोमवार को बकरीद के चलते बंद रहा. इससे पहले यानी शुक्रवार को बाजार में बढ़त देखने को मिली थी. HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे चुनिंदा शेयरों में लिवाली के चलते मार्केट को मजबूती मिली. इस दौरान, बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 181.87 अंकों की तेजी के साथ 76,992.77 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 66.70 अंक चढ़कर 23,465.60 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत आज यानी मंगलवार से हो रही है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकता है उछाल
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज LIC, Mazagon Dock Shipbuilders, Timken India, GRSE, Honeywell Automation और SKF India में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज तेजी आ सकती है. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. वहीं, MACD ने Adani Wilmar, Aurobindo Pharma, Britannia, Grand Pharma, Dr Lal PathLabs और Ratnamani Metal में मंदी का संकेत दिया है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी बनाए रखें नजर
अब उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Mazagon Dock Shipbuilders, ABB India, Chemplast Sanmar, JK Paper, KEC International, Poly Medicure और SKF India का नाम शामिल है. इसके अलावा, TTK Prestige, LIC हाउसिंग फाइनेंस, Paras Defence और HAL पर भी नजर रखें. इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश हैं. पारस और HAL डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां हैं. सरकार के डिफेंस एक्सपोर्ट पर जोर देने की खबर से इन शेयरों को भी मजबूती मिली है. पारस के शेयर शुक्रवार को 20 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,156.90 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि Hindustan Aeronautics में करीब 2 प्रतिशत की तेजी आई थी. यह शेयर 5,188 रुपए के भाव पर मिल रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago