होम / बिजनेस / बारिश वाले मौसम में ये शेयर कर सकते हैं धनवर्षा, आज चूक न जाए मौका!

बारिश वाले मौसम में ये शेयर कर सकते हैं धनवर्षा, आज चूक न जाए मौका!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वैश्विक कारणों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market) बेजार हो गया. कारोबार के दौरान एक बार तो सेंसेक्स 1,027.63 अंकों का गोता लगा गया था, लेकिन बाद में कुछ संभाला और 676.53 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 65,782.78 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी गिरावट वाले बाजार में खुद को स्थिर नहीं रखा पाया और 207 अंक फिसलकर 19,526.55 अंक पर पहुंच गया. दरअसल, रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने अमेरिका की रेटिंग घटा दी है. इसका असर पूरे वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है. इस वजह से आशंकित फॉरेन इंस्टि्टयूशनल इन्वेस्टर्स (FII) भारतीय बाजार में भी बिकवाली कर रहे हैं. आज यानी गुरुवार को बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. 

MACD का ये है रुझान
अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD ने किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. इसमें फैशन कंपनी Man Industries के साथ-साथ GE Power, RattanIndia Infra, Star Cement और Laurus Labs शामिल हैं. Man Industries के शेयर तो कल गिरावट वाले बाजार में भी करीब 14% की छलांग लगाकर 159.10 रुपए पर पहुंच गए थे. बीते 5 दिनों से इस शेयर में तेजी देखने को मिल रही है और इस दौरान इसने 17.50% का रिटर्न दिया है. वहीं, GE Power भी बुधवार को 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 177.90 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, Laurus Labs ने भी गिरावट वाले बाजार में तेजी के साथ कारोबार किया है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इसमें Union Bank, Canara Bank, SBI, Bank of Maharashtra और Bharat Electronics Ltd का नाम शामिल है.      

इनमें मजबूत खरीदारी
अब देखते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. मेटल कंपनी Mishra Dhatu Nigam, Finolex Industries, BEML, Star Cement और Escorts में निवेशकों की दिलचस्पी कायम है, इस वजह से इन शेयरों की खरीदारी का दौर जारी है. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. बिकवाली के दबाव से मतलब है कि निवेशक इन शेयरों को रखने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं और इन्हें बेच रहे हैं. इस लिस्ट में Viji Finance, Sintex Plastics, SREI Infra और Campus Activewear का नाम शामिल है. BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

2 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago