होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर दांव लगाकर बदल सकते हैं अपने सितारे, मिल रहे हैं अच्छे संकेत! 

आज इन शेयरों पर दांव लगाकर बदल सकते हैं अपने सितारे, मिल रहे हैं अच्छे संकेत! 

शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही. सोमवार को BSE सेंसेक्स 240.98 अंक उछलकर 65,628.14 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 93.50 अंक चढ़कर 19,528.80 के लेवल पर पहुंच गया. बाजार में यह तेजी कई वजह से आई. घरेलू स्तर पर मजबूती और वैश्विक स्तर पर मिल रहे अच्छे संकेतों के साथ-साथ विदेशी निवेशकों द्वारा की जा रही लिवाली से मार्केट ग्रीन लाइन पकड़कर चला. एक रिपोर्ट बताती है कि विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजार की तरफ फिर से आकर्षित हो रहे हैं. शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 487.94 करोड़ रुपए मूल्य की शुद्ध खरीदारी की थी. चलिए जानते हैं कि आज यानी मंगलवार को कौनसे शेयर ट्रेंड कर सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज बैंकिंग सेक्टर के तीन सहित कुल 5 शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD के अनुसार, UCO Bank, HDFC Bank, Central Bank के साथ-साथ NTPC और Wipro में तेजी आ सकती है. आईटी कंपनी विप्रो के शेयर सोमवार को 4.35% की उछाल के साथ बंद हुए थे. वैसे, इसका पिछले 5 दिन और 1 महीने का ट्रैक भी ग्रीन लाइन पर रहा है, लेकिन रफ्तार कुछ खास नहीं रहीं. वहीं, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इसमें DB Realty, Berger Paints, Trent, Usha Martin और Jain Irrigation शामिल हैं. लिहाजा इन स शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में RVNL यानी रेल विकास निगम लिमिटेड, IRFC, Bank of Maharashtra, Nazara Technologies और MMTC का नाम है. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि इन शेयरों पर दांव लगाने वालों की अच्छी खासी संख्या है. रेलवे से जुड़ी कंपनी RVNL के शेयर पिछले कुछ समय से बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रहे हैं. इसकी वजह है कंपनी की ऑर्डर बुक का लगातार मजबूत होता जाना. कल कंपनी का शेयर 11.53% की जबरदस्त उछाल के साथ 154.25 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. Penta Gold, Allcargo Terminals, Atam Valves, CMI और Sanco Industries में अब निवेशकों की खास दिलचस्पी नहीं बची है. वो इन शेयरों को बेच रहे हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago