✕

होम / बिजनेस / Yoga Day Special: ये हैं भारत के 3 सबसे अमीर योग गुरु, जिनकी नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हौरान

Yoga Day Special: ये हैं भारत के 3 सबसे अमीर योग गुरु, जिनकी नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हौरान

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह भारत के हर कोने में देखने को मिल रहा है. देश के सभी बड़े नेता योग दिवस पर योगाभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

योग भारत द्वारा दुनिया को दिया गया अनमोल उपहार है. भारत की इस प्राचीन परंपरा का लोहा अब पूरी दुनिया मानने लगी है. योग ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति ला दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग के महत्व को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है. आज देश और दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. मौजूदा दौर में जिस तरह से लोगों की हेल्थ खराब हो रही है, उसमें योग की बढ़ती मांग के लिए हमारी प्राचीन परंपरा योग बहुत मायने रखती है. योग एक प्राचीन अभ्यास है जो शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने में हजारों वर्षों से अहम माना जाता है. 

योग को बढ़ाने में गुरुओं का बड़ा योगदान

योग भारत में 5000 साल से भी पुराना है. मान्यताओं के अनुसार आदियोगी शिव ने इस प्रथा की शुरुआत की थी. इसके बाद हमारे महान भारतीय आचार्यों ने पारंपरिक योग की परंपरा को जीवित रखा और अपने अनुयायियों और बाकी दुनिया को योग से रूबरू कराया. योग की परंपरा को जीवित रखने में योग गुरुओं का अहम योगदान सदियों से रहा है. इन गुरुओं ने प्राचीन कला का प्रकाश पूरी दुनिया में फैलाया और दुनिया में प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के पूरे आयाम को बदल दिया. आइए हम आपको 3 ऐसे योग गुरुओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने दुनिया में योग को मशहूर किया और जिनकी दौलत योग की बदौलत काफी बढ़ी है.

बाबा रामदेव 

बाबा रामदेव एक सफल योग गुरु और कारोबारी हैं. भारत में पतंजलि आयुर्वेद के जरिए उन्होंने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया. इसके साथ देश-दुनिया में योग को प्रसारित किया. हरियाणा के किसान परिवार से आने वाले रामदेव ने हरिद्वार में योग सिखाना शुरू किया था. फिलहाल वह पतंजलि योगपीठ और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के मुखिया हैं. इन दोनों ट्रस्ट की देशभर में कई ब्रांचेज हैं. उनकी नेट वर्थ करीब 1600 करोड़ रुपये है.

सद्गुरु जग्गी वासुदेव 

जाने-माने आध्यात्मिक और योगा गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव Isha Foundation के फाउंडर हैं. वह देश-दुनिया के सबसे बड़े बाबाओं में से एक हैं. उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ करीब 18 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके बड़े साम्राज्य में कई योगा सेंटर, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और ईकोलॉजिकल प्रोजेक्ट हैं जिसके चलते वह काफी प्रभावशाली हुए हैं.

श्री श्री रवि शंकर 

श्री श्री रवि शंकर जाने-माने Art of Living Foundation के फाउंडर हैं. दुनियाभर में अध्यात्म के जरिए लोगों की जिंदगी और बेहतर बनाने के लिए उन्हें जाना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 151 से ज्यादा देशों में उनके 300 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी ख्याति देश-दुनिया में फैली हुई है. श्री श्री रवि शंकर ने 6 साल की उम्र में वैदिक साहित्य की पढ़ाई शुरू की थी और 17 बरस के होने पर अपनी शिक्षा पूरी कर ली. उनकी नेट वर्थ करीब 1000 करोड़ रुपये है. इसके अलावा वह कई हेल्थकेयर सेंटर, फार्मेसी और आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के मालिक भी हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

1 hour ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

11 hours ago