✕

होम / बिजनेस / कल सेंसेक्स 239 अंक टूटा, निफ्टी में भी कमजोरी, जानें आज कैसा होगा बाजार का हाल?

कल सेंसेक्स 239 अंक टूटा, निफ्टी में भी कमजोरी, जानें आज कैसा होगा बाजार का हाल?

बुधवार को BSE का सेंसेक्स 239.31 अंक या 0.29% टूटा और NSE का निफ्टी भी 73.75 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ. आईटीसी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव बना रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 239.31 अंक या 0.29% टूटकर 81,312.32 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 73.75 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 24,752.45 पर बंद हुआ. आइअ जानते हैं आज बाजार का हाल कैसा रहने वाला है?

आईटीसी में बड़ी गिरावट, BAT ने घटाई हिस्सेदारी

बाजार में गिरावट की बड़ी वजह आईटीसी का शेयर रहा, जो 3% से अधिक टूटा. यह गिरावट ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय कंपनी ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) पीएलसी द्वारा थोक सौदे में 2.5% हिस्सेदारी बेचने के बाद आई. BAT ने करीब 12,927 करोड़ रुपये (1.51 अरब डॉलर) में यह सौदा किया. इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और आईटीसी का शेयर गिरावट में चला गया.

इन शेयरों में दिखी गिरावट

सेंसेक्स के अन्य कमजोर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और टेक महिंद्रा शामिल रहे. इन सभी में बिकवाली का दबाव बना रहा. हालांकि, बाजार की गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई. इनमें बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स और एचसीएल टेक शामिल रहे, जो बढ़त के साथ बंद हुए.

आज इन शेयरों में तेजी के संकेत

बाजार में कुछ शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिन्होंने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. इनमें IFCI, Techno Electric, Schneider, ITI Ltd, MMTC, LIC और Alok Industries शामिल हैं. इन शेयरों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है.

गुरुवार के लिए BTST/STBT कॉल्स में बाजार विशेषज्ञों ने कई स्टॉक्स पर मुनाफे की संभावनाएं बताई हैं. विशेषज्ञों ने CDSL में 1519 रुपये पर खरीदारी और 1570–1600 रुपये के लक्ष्य के साथ 1500 रुपये का स्टॉपलॉस सुझाया. बैंक ऑफ इंडिया को 120 रुपये पर खरीदने और 125 रुपये के लक्ष्य के साथ 117.50 रुपये पर स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी. ल्यूपिन में 1942 रुपये पर बिकवाली और 1920 रुपये के लक्ष्य के साथ 1952 रुपये पर स्टॉपलॉस बताया. भारती हेक्साकॉम में 1779 रुपये पर खरीदारी और 1910 रुपये के लक्ष्य के साथ 1750 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी. वहीं, केनरा बैंक में 111 रुपये पर खरीदारी और 115 रुपये के लक्ष्य के साथ 109 रुपये पर स्टॉपलॉस की सिफारिश की है.
 

इन शेयरों में दिख रही कमजोरी

तकनीकी संकेतकों के अनुसार, MACD (Moving Average Convergence Divergence) ने कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत दिए हैं. इनमें Escorts Kubota, Action Construction Equipment, Gujarat Fluorochemicals, Sundaram Finance, 3M India, Kirloskar Brothers और Aurobindo Pharma शामिल हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इन शेयरों में अब गिरावट का दौर शुरू हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

2 days ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

2 days ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 days ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

2 days ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

2 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

5 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

3 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

4 hours ago