✕

होम / बिजनेस / Yes Bank ने की ₹16,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा, शेयर में दिखी बढ़त

Yes Bank ने की ₹16,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा, शेयर में दिखी बढ़त

यह फंड इक्विटी और डेट दोनों माध्यमों से जुटाया जाएगा, जिससे बैंक की लेंडिंग क्षमता में इजाफा होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

निजी क्षेत्र के यस बैंक (Yes Bank) ने 16,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की योजना को हरी झंडी दे दी है. यह फंड इक्विटी और डेट इंस्ट्रूमेंट्स के मिश्रण से जुटाया जाएगा. यह निर्णय 3 जून की शाम बैंक की बोर्ड बैठक में लिया गया. चलिए बैंक की पूरी योजना के बारे में विस्तार जानते हैं और इस फैसले का बैंक के शेयर पर क्या असर पड़ा, ये भी आपको बताते हैं. 

इक्विटी और डेट दोनों माध्यमों से जुटेगी पूंजी

बैंक की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, 7,500 करोड़ रुपये तक की राशि इक्विटी इश्यू के माध्यम से और 8,500 करोड़ रुपये तक की राशि डेट इंस्ट्रूमेंट्स (भारतीय या विदेशी मुद्रा में) के जरिए जुटाई जाएगी. बैंक ने स्पष्ट किया कि इस पूंजी जुटाव के चलते कुल इक्विटी डाइल्यूशन 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा, जिसमें डेट-टू-इक्विटी कन्वर्जन भी शामिल है. हालांकि, बैंक ने फंड के उपयोग की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है. आमतौर पर इस तरह की पहल का उद्देश्य पूंजी पर्याप्तता को मजबूत करना, भविष्य की विकास योजनाओं को समर्थन देना और बैंक की लेंडिंग क्षमता को बढ़ाना होता है.

SMBC खरीदेगा 20% हिस्सेदारी

इस पूंजी जुटाव का निर्णय जापानी बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) के साथ हुए बड़े हिस्सेदारी समझौते के बाद आया है. SMBC, यस बैंक में कुल 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा, जिसमें से 13.19 प्रतिशत शेयर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से और शेष 6.8 प्रतिशत हिस्सेदारी HDFC, ICICI, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक समेत सात अन्य बैंकों से ली जाएगी. कुल 13,480 करोड़ रुपये की इस डील को भारत के फाइनेंशियल सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा क्रॉस-बॉर्डर मर्जर और एक्विजिशन सौदा माना जा रहा है.

AoA में संशोधन

इस डील को प्रभावी बनाने के लिए यस बैंक ने अपने आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (AoA) में संशोधन को मंजूरी दी है. संशोधन के अनुसार, SMBC और SBI के पास उनकी हिस्सेदारी के अनुरूप विशेष अधिकार होंगे, SMBC के लिए 10 प्रतिशत तक और SBI के लिए 5 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी पर अधिकार सुरक्षित रहेंगे.

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि फंड रेजिंग और AoA संशोधन प्रस्ताव ‘इनेबलिंग इन नेचर’ हैं, यानी ये बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप लचीलापन बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं. अब ये प्रस्ताव शेयरधारकों और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सहित अन्य नियामक संस्थाओं की मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे.

शेयर बाजार में मिला मिश्रित रिस्पॉन्स

यस बैंक के इस बड़े ऐलान के बावजूद शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को नहीं मिला. बीएसई पर बैंक के शेयर बुधवार को 21.18 रुपये पर खुले और खबर लिखे जाने के दौरान ये शेयर 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21.03 रुपये पर कारोबार करता दिखा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

5 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

2 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

35 minutes ago