होम / बिजनेस / दुनिया में आई है छंटनी की सुनामी, Yahoo भी चपेट में आया

दुनिया में आई है छंटनी की सुनामी, Yahoo भी चपेट में आया

नामी टेक कम्पनीज द्वारा की जा रही छंटनी की लिस्ट में अब Yahoo भी जुड़ गया है. खबर आ रही है कि Yahoo अपने कुल कर्मचारीयों की 20% संख्या की छंटनी करने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में छंटनी का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बैंकिंग से लेकर टेक कम्पनीज तक सभी कम्पनीज अपने प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए लगातार छंटनी कर रही हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि टेक कंपनी Yahoo भी अब अपने 20% कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है.

गुरुवार को जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की विशालकाय कंपनी डिजनी ने अपनी संस्था में 7000 छंटनी की थी वहीं बैंकिंग कंपनी JP मोर्गन ने भी सैंकड़ों लोगों को नौकरी से निकाल दिया था. टेक कंपनी Yahoo ने कल घोषणा की थी कि वह अपने कुल कर्मचारियों में से 20% की छंटनी करने वाली है जिससे इस साल के अंत तक कंपनी के 50% ऐड-टेक कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं. आपको बता दें कि Yahoo द्वारा की जा रही इस छंटनी में से लगभग हजार कर्मचारियों को इसी हफ्ते नौकरी से निकाल दिया जाएगा.

साल 2021 में प्राइवेट इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट द्वारा 5 मिलियन डॉलर्स में Yahoo को खरीद लिया गया था. कंपनी ने बताया कि इस छंटनी के बाद कंपनी अपना फोकस और इन्वेस्टमेंट अपने मुख्य ऐड बिजनेस, DSP (डिमांड साइड प्लेटफॉर्म) पर लगाने की कोशिश करेगी. रिसेशन आने को लेकर अनिश्चितता और हाई इंफ्लेशन रेट्स की बदौलत एडवरटाइजर्स द्वारा अपने मार्केट बजट को वापस लेने के कारण Yahoo द्वारा यह छंटनी की जा रही है.

पिछले कुछ समय में बहुत सी US आधारित कम्पनीज जैसे गोल्डमैन साक्स, Alphabet INC, और मुख्य टेक कम्पनीज जैसे गूगल, मेटा, ट्विटर के द्वारा बहुत बड़े स्तर पर लगातार छंटनी की जा रही हैं. विश्व भर में इंटरेस्ट रेट्स में वृद्धि और हाई इंफ्लेशन की वजह से लगातार कम्पनीज को अपने कर्मचारियों की संख्या कम करनी पड़ रही है.

यह भी पढ़ें: रेड टेप कानूनों को हटाकर बिजनेस इंडस्ट्री के लिए बिछाया रेड कारपेट: राजनाथ सिंह


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

16 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

18 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

19 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago