✕

होम / बिजनेस / जून में थोक महंगाई दर बढ़कर 0.80% पहुंचने की संभावना: यूनियन बैंक रिपोर्ट

जून में थोक महंगाई दर बढ़कर 0.80% पहुंचने की संभावना: यूनियन बैंक रिपोर्ट

यूनियन बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य WPI मई में 1.72 प्रतिशत से घटकर जून में 0.60 प्रतिशत रह गया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मई 2025 में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के हालिया निचले स्तर 0.39 प्रतिशत से पलटाव करते हुए, जून में WPI के सालाना आधार पर बढ़कर 0.80 प्रतिशत पहुंचने की संभावना है. यह अनुमान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में लगाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वृद्धि खाद्य, ईंधन और कोर महंगाई में महीने-दर-महीने व्यापक बढ़ोतरी के कारण हुई है. हालांकि साल-दर-साल आधार पर खाद्य महंगाई में नरमी देखी गई है और ईंधन महंगाई अब भी ऋणात्मक (deflationary) स्थिति में बनी हुई है.

यूनियन बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, “खाद्य WPI मई में 1.72 प्रतिशत से घटकर जून में 0.60 प्रतिशत रह गया है, लेकिन महीने-दर-महीने आधार पर यह 0.12 प्रतिशत से उछलकर 1.22 प्रतिशत पर पहुंच गया है. यह वृद्धि मुख्य रूप से थोक खाद्य कीमतों में तेजी के कारण हुई है, खासतौर पर सब्ज़ियों, अंडों, मछली और मांस की कीमतों में.”

कोर WPI, जिसमें खाद्य और ईंधन को छोड़ दिया जाता है, जून 2025 में सालाना आधार पर 1.63 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि मई में यह 0.86 प्रतिशत था. रिपोर्ट के अनुसार, “यह तेजी वैश्विक कमोडिटी कीमतों (सोना-चांदी को छोड़कर) में महीने के दौरान वृद्धि के चलते हुई है. कोर WPI में गैर-खाद्य विनिर्मित उत्पाद शामिल होते हैं, जो सीधे कच्चे माल की कीमतों से जुड़े होते हैं और जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक आयातित कच्चे माल का हिस्सा होता है.”

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वैश्विक व्यापार शुल्क युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के चलते कमोडिटी कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है. हालांकि, आपूर्ति की प्रचुरता और कमजोर मांग के कारण इनके अधिक बढ़ने की संभावना सीमित रह सकती है. “खासकर कृषि आधारित कमोडिटी की कीमतें मानसून की स्थिति के अनुसार काफी अप्रत्याशित रह सकती हैं. यदि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है या मौसम से जुड़ी कोई बड़ी बाधा आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित करती है, तो WPI पर निकट भविष्य में और दबाव बन सकता है,” रिपोर्ट में कहा गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.