होम / बिजनेस / चढ़ती कीमतों से राहत! 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर 

चढ़ती कीमतों से राहत! 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर 

महंगाई ने पिछले कुछ वक्त से जनता को परेशान कर रखा है. पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान पर पहुंच चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई को लेकर आंकड़ों में राहत मिली है. पिछले महीने थोक महंगाई दर (WPI) तीन साल के निचले स्तर पर आ गई थी. सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में थोक महंगाई दर में सालाना आधार पर 3.48 फीसदी की कमी देखने को मिली. इससे पहले, अप्रैल में भी थोक महंगाई दर में 0.92 प्रतिशत की कमी आई थी. इस लिहाज से देखें तो नए वित्त वर्ष के पहले दो महीने में थोक महंगाई दर घटी है.

इस वजह से आई कमी
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मिनरल ऑयल के साथ-साथ बेसिक मेटल, टेक्सटाइल, फूड प्रोडक्ट्स, नॉन-फूड ऑर्टिकल, क्रूड पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस और कैमिकल एवं कैमिकल केमिकल प्रोडक्ट्स की कीमतों में गिरावट के चलते महंगाई दर में कमी दर्ज की गई है. 

खाने-पीने की चीजें सस्ती
सरकार के आंकड़े बताते हैं कि मई महीने में खाने-पीने के आइटम्स सस्ते हुए हैं. इस दौरान फूड इंडेक्स की महंगाई दर में 1.59 फीसदी की कमी आई है. इसके अलावा. ईंधन एवं बिजली की महंगाई में 9.17 फीसदी की कमी देखने को मिली है. इसके अलावा, मैन्यूफैक्चर्ड उत्पादों की महंगाई दर में भी 2.97 फीसदी की नरमी रिकॉर्ड की गई है. बता दें कि इससे पहले खुदरा महंगाई दर में भी गिरावट दर्ज की गई थी. मई में खुदरा महंगाई दर घटकर दो साल के निचले स्तर पर आ गई थी. पिछले महीने खुदरा महंगाई दर 4.25% रही, जबकि अप्रैल में यह 4.7 प्रतिशत थी. 

यहां भी मिल सकती है राहत
वहीं, अब यह उम्मीद भी की जा रही है कि करीब एक साल से आसमान पर बैठे पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कमी आ सकती है. हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिए थे कि तेल कंपनियां दाम घटा सकती हैं. बता दें कि बीते एक साल में कई बार कच्चे के तेल के दामों में भारी गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद तेल कंपनियों ने दाम घटाकर जनता को राहत नहीं दी. जबकि इसी कच्चे तेल में बढ़ोत्तरी के नाम पर कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगाई हुई थी और मोदी सरकार खामोशी से सबकुछ देख रही थी. अब जब देश में चुनावी माहौल है, तो पेट्रोलियम मंत्री दाम कम करने के संकेत दे रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

4 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

10 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

10 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

11 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

10 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

4 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

13 hours ago