✕

होम / बिजनेस / 24 घंटे में ही Bezos के सिर से छिन गए नंबर 1 रईस का ताज, अब कौन है सबसे अमीर? 

24 घंटे में ही Bezos के सिर से छिन गए नंबर 1 रईस का ताज, अब कौन है सबसे अमीर? 

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बीते 24 घंटों में उथल-पुथल देखने को मिली है. बेजोस अब पहले नंबर पर नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के अरबपतियों के लिए पिछले 24 घंटे खट्टे-मीठे रहे. किसी की दौलत का पहाड़ इस दौरान दरका, तो किसी ने उसे और ऊंचा बना दिया. जाहिर है ऐसे में अरबपतियों की लिस्ट में भी बदलाव हुआ होगा. चलिए आपको बताते हैं कि 'कौन है दुनिया का सबसे अमीर शख्स'?, इस सवाल का जवाब क्या है. कल तक Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर थे, लेकिन अब वो अपनी कुर्सी गंवा चुके हैं. 30 मई को ही बेजोस ने यह रुतबा हासिल किया था और चंद घंटों में ही उनके सिर से ताज उतर गया. 

अर्नाल्ट ने एक झटके में कमाए इतने 
जेफ बेजोस नंबर वन से लुढ़ककर सीधे तीसरी पोजीशन पर आ गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, बर्नार्ड अर्नाल्ट फिर से रईस नंबर 1 बन गए हैं. दरअसल फ़्रांसिसी कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी के शेयरों में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति एक ही दिन में 3.16 अरब डॉलर बढ़ गई. जबकि, अमेजन के शेयरों में आई गिरावट से उसके फाउंडर बेजोस की दौलत का पहाड़ कुछ दरक गया. गुरुवार को उन्होंने 2.66 अरब डॉलर का नुकसान उठाया और वह लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए. बर्नार्ड अर्नाल्ट ने इस साल अब तक 1.21 अरब डॉलर गंवाए हैं जबकि बेजोस ने अपनी दौलत में 25.2 अरब डॉलर जोड़े हैं.

मस्क को मिल सकता है ये मुकाम
टेस्ला के मालिक एलन मस्क नंबर 1 की कुर्सी की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. मस्क बर्नार्ड अर्नाल्ट से केवल 2 अरब डॉलर पीछे हैं. टेस्ला के शेयरों में उछाल के कारण मस्क की संपत्ति में गुरुवार को 1.86 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. उनके पास कुल 204 अरब डॉलर की दौलत है. इस लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा बदलाव NVIDIA के प्रेसिडेंट जेनसेन हुआंग को लेकर हुआ है. हुआंग 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर होकर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. हुआंग की संपत्ति में गुरुवार को 3.75 अरब डॉलर की कमी आई. उनकी नेटवर्थ 97.1 अरब डॉलर रह गई है. हुआंग की एक दिन पहले ही 100 अरब डॉलर क्लब में एंट्री हुई थी.

अंबानी-अडानी को भी नुकसान
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी गुरुवार को नुकसान उठाना पड़ा. उनकी दौलत के पहाड़ से 1.10 अरब डॉलर कम हो गए. इस साल अब तक उन्होंने 12.7 अरब डॉलर की कमाई भी की है. अडानी समूह के चेयरमैन के लिए भी कल का दिन अच्छा नहीं रहा. इस दौरान, उनकी दौलत 409 मिलियन डॉलर गिरकर 106 अरब डॉलर रह गई. वैसे इस साल अब तक उन्होंने 21.3 अरब डॉलर की कमाई भी की है. अडानी और अंबानी की दौलत में अब 3 अरब डॉलर का फासला बचा है. यदि अडानी इस दूरी को पाट लेते हैं, तो फिर से एशिया के सबसे रईस का रुतबा हासिल कर लेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

50 minutes ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

4 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

5 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

5 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

50 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.