✕

होम / बिजनेस / जुलाई में देश की वित्‍त मंत्री बनाने जा रही हैं ये रिकॉर्ड, जानते हैं किसको करेंगी पीछे?

जुलाई में देश की वित्‍त मंत्री बनाने जा रही हैं ये रिकॉर्ड, जानते हैं किसको करेंगी पीछे?

निर्मला सीतारमण से पहले जिनके नाम ये रिकॉर्ड है वो देश में 6 बजट पेश करने के साथ दो साल पीएम भी रह चुके हैं. उन्‍होंने कुल 10 बजट पेश किए थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही जहां कई रिकॉर्ड टूट गए हैं वहीं दूसरी ओर अब उनकी कैबिनेट में वित्‍त मंत्रालय संभालने वाली निर्मला सीतारमण एक नया रिकार्ड बनाने वाली हैं. निर्मला सीतारमण जुलाई में बजट पेश करने के साथ अब तक की सबसे ज्‍यादा बार बजट पेश करने वाली वित्‍त मंत्री बन जाएंगी. उनसे पहले ये रिकॉर्ड देश के पीएम पद पर रह चुके एक नेता के नाम हैं.

छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं बजट 
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण छठी बार देश का बजट पेश करने जा रही हैं. इससे पहले पिछली सरकार में भी उन्‍हें पीएम मोदी ने वित्‍त मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी थी. इस बार फिर से उन्‍हें वहीं मंत्रालय दिए जाने से ये साफ हो गया है कि पीएम उनके काम से संतुष्‍ट हैं इसलिए उन्‍हें ये मंत्रालय दिया गया है. निर्मला सीतारमण इससे पहले पांच बार बजट पेश कर चुकी हैं. निर्मला सीतारमण पांच बार बजट पेश करने के साथ ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, अरुण जेटली और यशवंत सिन्‍हा का पांच बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: आखिर भूटान में कौन सा प्रोजेक्‍ट लगाने जा रहे हैं अडानी, जिसके लिए हो चुकी है डील

इससे पहले मोरारजी देसाई के नाम है ये रिकॉर्ड
 निर्मला सीतारमण से पहले मोरारजी देसाई देश में 6 बार बजट पेश कर चुके हैं. वो अकेले ऐसे वित्‍त मंत्री रहे हैं जिन्‍होंने बजट पेश किया है. मोराजी देसाई जवाहर लाल नेहरु की सरकार में 1959 से लेकर 1964 तक वित्‍त मंत्री रहे. उन्‍होंने भी पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था. उनकी ही तरह निर्मला सीतारमण अभी तक उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी हैं. हालांकि मोरारजी देसाई ने 10 बार बजट पेश किया था. लेकिन उनमें से 6 बजट एक साथ पेश करने का रिकॉर्ड उनके नाम है. मोरारजी देसाई जनता पार्टी की सरकार के 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक देश के पीएम भी रह चुके हैं.

जुलाई में पेश होने जा रहा है बजट 
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्‍मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि जुलाई में शुरू होने वाले बजट में 22 तारीख को सीतारमण बजट पेश कर सकती हैं. निर्मला सीतारमण जो बजट पेश करेंगी वो मोदी सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा. इस बजट के लिए सीतारमण ने इन दिनों अलग-अलग संगठनों से मुलाकात करनी शुरू कर दी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago