होम / बिजनेस / इन 2 कंपनियों के कर्मचारियों के लिए आई बुरी खबर, नौकरी पर लटकी तलवार

इन 2 कंपनियों के कर्मचारियों के लिए आई बुरी खबर, नौकरी पर लटकी तलवार

पिछले साल की तरह छंटनी की खबरें इस साल भी लगातार सामने आ रही हैं. अब तक कई कंपनियां छंटनी को अंजाम दे चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) में एक बार फिर छंटनी की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विप्रो के मिड लेवल के 100 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. दरअसल, कंपनी कॉस्ट कटिंग और मार्जिन में सुधार पर फोकस कर रही है, इसलिए छंटनी का फैसला लिया जा सकता है. गौरतलब है कि 2024 में अब तक कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.  

इनसे काफी कम है मार्जिन
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विप्रो वर्तमान में भारत में सूचीबद्ध टॉप-4 आईटी कंपनियों में सबसे कम मार्जिन रखती है. यही वजह है कि कंपनी पर प्रॉफिट बढ़ाने का दबाव है. दिसंबर तिमाही के दौरान विप्रो के 16% के मार्जिन की तुलना में प्रतिस्पर्धी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और HCL टेक्नोलॉजीज ने क्रमशः 25%, 20.5% और 19.8% के मार्जिन हासिल किया है. विप्रो का कारोबार इस समय कुछ हद तक दबाव में है. इसकी एक बड़ी वजह Capco का प्रदर्शन है. विप्रो ने साल 2021 में ब्रिटिश कंस्लटेंसी कंपनी कैपको (Capco) का 1.45 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया था. कोविड के बाद से Capco के व्यवसाय में मंदी आ गई और विप्रो के कारोबार पर भी पड़ा है.

Pay Pal ने भी चलाई कैंची
वहीं, खबर है कि पेमेंट फर्म Pay Pal ने 2500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है. कंपनी अपनी 9% वर्कफोर्स कम करना चाहती है, इसलिए छंटनी का फैसला लिया गया है. PayPal के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एलेक्स क्रिस ने यह जानकारी दी है. क्रिस ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में यह भी कहा कि कंपनी को रीस्ट्रक्चर करने के लिए डायरेक्ट कट और ओपन रोल में सालभर छंटनी जारी रहेगी. जिन लोगों को नौकरी से निकाला जाना है, उन्हें एक हफ्ते में सूचित कर दिया जाएगा. क्रिस का कहना है कि छंटनी के जरिए कंपनी अपने बिजनेस को प्रॉफिटेबल बनाने और यूजर्स को बेहतर ग्रोथ देना चाहती है. मालूम हो कि पिछले साल जनवरी में PayPal ने करीब 2,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago