✕

होम / बिजनेस / Windfall Tax: पेट्रोल-डीजल के विंडफॉल टैक्स में राहत, जानिए किसे होगा फायदा?

Windfall Tax: पेट्रोल-डीजल के विंडफॉल टैक्स में राहत, जानिए किसे होगा फायदा?

सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स 2 रुपये प्रति लीटर घटा दिया है, जबकि पेट्रोल पर लगने वाले 6 रुपये प्रति लीटर के विंडफॉल टैक्स को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट्स पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है. सरकार ने ये फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद किया है. सरकार के इस कदम से RIL, ONGC, Oil Inidia जैसी कंपनियों को फायदा होगा. 

विंडफॉल टैक्स में कटौती 

आपको बता दें कि सरकार ने 1 जुलाई को पेट्रोल-डीजल, ATF और क्रूड उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स लगाने का ऐलान किया था. डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था, जबकि पेट्रोल पर ड्यूटी में 6 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था. ATF के एक्सपोर्ट पर 6 रुपये प्रति लीटर का सेस लगाया था और कच्चे तेल के उत्पादन पर 23250 रुपये प्रति टन का सेस लगाया था 

अब सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स 2 रुपये प्रति लीटर घटा दिया है, जबकि पेट्रोल पर लगने वाले 6 रुपये प्रति लीटर के विंडफॉल टैक्स को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. इसके अलावा सरकार ने कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन पर टैक्स में 27 परसेंट की कटौती करके इसे 17,000 रुपये प्रति टन कर दिया है, जो कि पहले 23500 रुपये प्रति टन था. 

इसलिए घटाया विंडफॉल टैक्स 
दरअसल सरकार ने ये विंडफॉल टैक्स तब लगाया था जब कच्चे तेल में जोरदार तेजी थी और कंपनियां जोरदार मुनाफा कमा रही थीं. लेकिन अब कच्चे तेल में नरमी आने के बाद कंपनियों को तेल एक्सपोर्ट से मुनाफा कम हुआ है, जिसके चलते सरकार ने विंडफॉल टैक्स को कम करने का फैसला किया है. यूक्रेन और रूस की जंग के चलते कच्चे तेल के दाम 139 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे, जो कि 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था. लेकिन जून में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम गिरना शुरू हुए. जुलाई में जब विंडफॉल टैक्स लगाया गया था तब कच्चा तेल 112 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा था अब ये 105-107 डॉलर के बीच में चल रहा है, बीच में ये 100 डॉलर के नीचे भी फिसला था. 

क्या होता है विंडफॉल टैक्स 
जब किसी कंपनी को अचानक ही बड़ा प्रॉफिट होने लगता है, और इस प्रॉफिट में कंपनी का कोई प्रयास नहीं होता है, ये सिर्फ किस्मत या किसी घटना की वजह से होता है, तब सरकार ऐसी कंपनी पर विंडफॉल टैक्स लगाती है. जैसे- रूस और यूक्रेन की जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए, इसमें तेल एक्सपोर्ट करने वाली या उत्पादन करने वाली कंपनियों का कोई योगदान नहीं था, ये तो सिर्फ जियो-पॉलिटिकल संकट की वजह से हुआ, लेकिन इससे तेल कंपनियों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा था, ऐसे में सरकार ने कंपनियों ने तेल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स लगा दिया. 

VIDEO: दुनिया 10 सबसे अमीर लोगों की लेटेस्ट लिस्ट जारी, जानें इसमें कौन-कौन है शामिल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 hour ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

2 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

5 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

5 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

7 hours ago

बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

1 day ago