होम / बिजनेस / बदलने वाला है Paytm E-commerce का नाम? सामने आया ये बड़ा अपडेट

बदलने वाला है Paytm E-commerce का नाम? सामने आया ये बड़ा अपडेट

कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से आ रही कमी हफ्ते के आखिरी दिन भी जारी रही. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) पर आये संकट से फिलहाल कंपनी को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. इस बीच जानकारी सामने आई है कि कंपनी को अपने ई कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म का नाम बदलने को लेकर अप्रूवल मिल गया है. कंपनी के ई कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म का नाम पाई प्‍लेटफॉर्म रखा है. अब देखना होगा कि कंपनी इसे अभी लागू करती कि या आने वाले समय में पिछली योजना के अनुसार काम करती है. क्‍योंकि कंपनी ने नाम बदलने का अप्रूवल तीन महीने पहले ले लिया था. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल मौजूदा समय में पेटीएम के ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म का नाम Paytm E-Commerce Private Limited है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन महीने कंपनी ने इस ई कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म का नाम बदलने के लिए रजिस्‍ट्रार ऑफिस में आवेदन किया था. जहां रजिस्‍ट्रार ऑफिस ने नए नाम पाई प्‍लेटफॉर्म को अप्रूवल दे दिया है. पेटीएम ई कॉमर्स ने हाल ही में ओएनडीसी के एक महत्‍वपूर्ण सेलर बिटसिला का अधिग्रहण किया है. बिटसिला 2020 में लॉन्‍च हुआ था और फुल स्‍टॉक ओमनी चैनल प्‍लेटफॉर्म है और इसके साथ कई लोकल प्‍लेटफॉर्म और भी जुड़े हुए हैं. 

इस अधिग्रहण पर पेटीएम ने कही ये बात 
वही बिटसिला के इस अधिग्रहण की खबर को पेटीएम ने खारिज कर किया है. इस अधिग्रहण पर पेटीएम ने कहा है कि ये खबर पूरी तरह से भ्रामक है. पेटीएम ई कॉमर्स में सबसे बड़ा प्‍लेटफॉर्म है. कंपनी को सॉफ्टबैंक और ईबे का भी सपोर्ट है. 

शुक्रवार को क्‍या है शेयर बाजार में स्थिति? 
पेटीएम के शेयर जो कि पिछले कई दिनों से अच्‍छा नहीं कर रहे हैं. ऐसे में शुक्रवार भी कंपनी के शेयरों के लिए अच्‍छा नहीं रहा. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 420 रुपये पर खुला जबकि खबर लिखे जाने पर शेयर में 6.16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 998.30 रुपये है जबकि लो की बात करें तो 395 रुपये है. शुरुआत में कंपनी का शेयर 9 प्रतिशत तक गिर गया था. 

ये भी पढ़ें: किस एक्‍सपर्ट और ट्रेडिंग कंपनी ने गलत तरीके से कमाए कितने पैसे? क्‍या कहता SEBI ऑर्डर?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

23 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

33 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

8 minutes ago