✕

होम / बिजनेस / मोदी-ट्रंप की मुलाकात से क्या बदलेंगे बाजार के हाल, जानिए आज कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

मोदी-ट्रंप की मुलाकात से क्या बदलेंगे बाजार के हाल, जानिए आज कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

कल के कारोबार में बाजार में उल्टे V आकार की हलचल देखने को मिली. इंडेक्स में शुरुआत में थोड़ी गिरावट रही लेकिन जल्द ही यह तेजी से 23,200 के स्तर को छूने के लिए ऊपर चढ़ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार कल यानि 13 फरवरी को सपाट बंद हुए और निफ्टी 23000 से ऊपर रहा. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 32.11 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 76,138.97 पर और निफ्टी 13.85 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 23,031.40 पर बंद हुआ. लगभग 1781 शेयरों में तेजी आई, 2010 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. टाटा स्टील, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, सिप्ला और बजाज फिनसर्व निफ्टी पर सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में रहे.

जबकि अडानी एंटरप्राइजेज, हीरो मोटोकॉर्प, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस और ओएनजीसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई. मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट आई. सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी में 0.5-1 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक में 0.3-1 फीसदी की गिरावट आई. कारोबारियों की अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होने वाली बैठक के नतीजों पर नजर है. शुक्रवार को बाजार ट्रंप और मोदी की मीटिंग पर रिएक्ट करेगा.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 60% बढ़कर 3,735 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की कुल आय बढ़कर 58,899 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में 53,088 करोड़ रुपये थी. फिनोलेक्स केबल्स, होनासा कंज्यूमर, सुवेन फार्मा, रेडिंग्टन, मुथूट फाइनेंस, एसबीआई कार्ड और इप्का लेबोरेटरीज के शेयरों में भारी खरीदारी दिख रही है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

दूसरी ओर नैटको फार्मा, गॉडफ्रे फिलिप्स, Aegis Logistics, विजय डायग्नोस्टिक्स, रेडिको खेतान, अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी में बिकवाली का दबाव दिख रहा है. गुरुवार को 54 शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचे जबकि 238 शेयर 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए. 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाले कोटक महिंद्रा बैंक, रेडिंग्टन, मुथूट पाइनेंस, एसबीआई कार्ड और श्री सीमेंट्स शामिल हैं.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 14 फरवरी 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में UltraTech Cement, United Breweries, Manappuram Finance, Hindalco, Mahindra Lifespaces, Gujarat Pipavav Port Ltd, Bank of Baroda, Nirlon Ltd, Kalpataru Projects, KNR Construction, Afcons Infra, Godfrey Phillips, SJVN जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

8 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

9 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

8 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

8 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

12 hours ago