✕

होम / बिजनेस / आज और कल शेयर बाजार बंद क्या सोमवार को भी नहीं होगी ट्रेडिंग?

आज और कल शेयर बाजार बंद क्या सोमवार को भी नहीं होगी ट्रेडिंग?

सोमवार को पूरा देश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएगा. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस दिन शेयर बाजार में भी कोई कारोबार नहीं होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में आज और कल साप्ताहिक अवकाश है. सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी है, तो ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि क्या सोमवार को भी मार्केट बंद रहेगा? दरअसल, कई राज्यों में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा. मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में बैंककर्मियों के लिए इस दिन छुट्टी का ऐलान किया है. बैंक के साथ ही सभी सरकारी कार्यालय भी सोमवार को बंद रहेंगे. 

कर पाएंगे ट्रेडिंग
शेयर बाजार पर वापस लौटते हैं. सोमवार यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाजार में कारोबार सामान्य दिनों की तरह ही होगा. सीधे शब्दों में कहें तो जन्माष्टमी पर शेयर मार्केट में कोई छुट्टी नहीं है. ऐसे में शनिवार-रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद आप सोमवार को शेयरों की खरीद-फरोख्त कर पाएंगे. इससे पहले 15 अगस्त को मार्केट बंद रहा था. 

इन मौकों पर रहेगी छुट्टी 
नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) और बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) सोमवार को सामान्य दिनों की तरह कामकाज करेंगे. बाजार में सामान्य दिनों की तरह सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होगी. बाजार की छुट्टियों की बात करें, तो 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्टॉक मार्केट में कारोबार नहीं होगा. इसके बाद 1 नवंबर को दिवाली, 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर मार्केट में अवकाश रहेगा. बता दें कि दिवाली के मौके पर मुहुर्त ट्रेडिंग के लिए मार्केट कुछ देर तक खुलता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago