होम / बिजनेस / रुपये की गिरावट से एक्सपोर्ट को मदद मिलेगी या नहीं? जानिए वित्त मंत्री का जवाब

रुपये की गिरावट से एक्सपोर्ट को मदद मिलेगी या नहीं? जानिए वित्त मंत्री का जवाब

21 सितंबर को जब फेड ने ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था, तब से दुनिया भर की करेंसीज में उथल पुथल है. डॉलर इंडेक्स 113 के पार निकल चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रुपये में बढ़ती कमजोरी ने सबकी चिंता बढ़ा दी है. रुपया सोमवार को 58 पैसे कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 81.67 पर बंद हुआ था. जो कि इसका अबतक सबसे निचला स्तर है. लगातार चार सत्रों से गिर रहा रुपया इस दौरान अबतक 193 पैसे तक कमजोर हो चुका है. ऐसे में सबकी निगाहें रिजर्व बैंक की ओर उठ चुकी हैं, अब अगला कदम क्या होगा. 

RBI का हस्तक्षेप उथल-पुथल को रोकने के लिए 
सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक का हस्तक्षेप रुपये के एक्सचेंज रेट में उथल पुथल से बचाव के लिये था. वित्त मंत्री ने इस दौरान कहा कि केंद्रीय बैंक का कदम एक्सचेंज रेट को फिक्स करने का नहीं है. कुछ दिन पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान आया था कि रुपये ने दुनिया की बाकी करेंसीज के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है. 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने जो भी कदम उठाए हैं उसकी असर दुनिया की सभी करेंसीज पर होगा. हमें सिर्फ इतना सुनिश्चित करना है कि ये उतार चढ़ाव ज्यादा गंभीर न होने पाए

दुनिया की सभी करेंसीज में गिरावट
21 सितंबर को जब फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था, तब से दुनिया भर की करेंसीज में उथल पुथल है. डॉलर इंडेक्स 113 के पार निकल चुका है. इधर UK में टैक्स कटौती के ऐलान के बाद पाउंड रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल गया. UK ने $48.7 बिलियन की टैक्स कटौती का ऐलान किया है. UK में इतनी बड़ी टैक्स कटौती बीते 50 सालों के इतिहास में कभी नहीं हुई थी. पाउंड ही नहीं चीन का येन और युआन भी 20 सालों के निचले स्तर पर हैं. आंकड़े बताते हैं कि डॉलर की मजबूती ने दुनिया भर की करेंसीज की हालत को पतला किया है. 

'कमजोर रुपये से एक्सपोर्ट को मदद नहीं'
गिरते रुपये से एक्सपोर्ट को मदद मिलेगी, इस दावे पर वित्त मंत्री ने कहा कि ये थ्योरिटिकली तो ठीक है, लेकिन आज की परिस्थिति में जब दुनिया में मंदी का माहौल है, डिमांड भी ज्यादा नही है, ऐसे में रुपये की गिरावट भी एक्सपोर्ट्स को बहुत ज्यादा मदद नहीं करने वाली है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ये बयान कल से शुरू होने वाली दो दिवसीय मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक से ठीक पहले आ रहे हैं. ऐसी पूरी संभावना है कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी रेपो रेट में इजाफा कर सकती है. इस साल मई से ब्याज दरों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ था. तब से लेकर अबतक 140 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी ब्याज दरों में की जा चुकी है.

इधर रुपये की गिरावट को लेकर आज वित्त सचिव अजय सेठ का भी बयान आया है, उन्होंने कहा है कि भारत की फॉरेक्स स्थिति काफी स्थिर है, भारत के पास पर्याप्त मात्रा में फॉरेक्स रिजर्व है. डॉलर की मजबूती से दुनिया भर की करेंसीज में दबाव है. जहां जरूरत होगी वहां रिजर्व बैंक कदम उठाएगा.

VIDEO: Whatsapp पर कॉल और मैसेज करने पर क्या लगे चार्ज, सरकार ने मांगी आम जनता से राय


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

5 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

8 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

3 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

3 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

3 days ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

2 minutes ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

15 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

4 hours ago