होम / बिजनेस / #UPGISwithBW: इन्वेस्टर्स समिट में अडानी के शामिल होने को लेकर अटकलों का दौर

#UPGISwithBW: इन्वेस्टर्स समिट में अडानी के शामिल होने को लेकर अटकलों का दौर

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी परेशानियों में घिरे हैं, ऐसे में वह यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होंगे या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit 2023) की शुरुआत आज से होने जा रही है. 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस समिट में देश-दुनिया की दिग्गज कॉर्पोरेट हस्तियां उत्तर प्रदेश में निवेश का फैसला लेंगी. माना जा रहा है कि इस समिट में उत्तर प्रदेश को बड़े पैमाने पर निवेश मिल सकता है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में प्रदेश की तस्वीर में काफी बदलाव आया है. 12 फरवरी को समिट का समापन होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी.

परेशानियों में घिरे हैं अडानी
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एक कारोबारी के शामिल होने या न होने को लेकर चर्चा चल रही है और उनका नाम है गौतम अडानी (Gautam Adani). हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. अडानी लगातार परेशानियों में घिर रहे हैं. ऐसे में वह समिट में शिरकत करेंगे या नहीं, ये बड़ा सवाल है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी समिट का हिस्सा नहीं बनेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ने 2018 में आयोजित समिट में उपस्थिति दर्ज कराई थी. इस बार भी उनका समिट में शामिल होना तय माना जा रहा था, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते सबकुछ बदल गया. लिहाजा उनका समिट में शामिल होने मुश्किल है.

नहीं आया कोई बयान
वहीं, अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, बजाज फिनसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज, एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, Mahindra & Mahindra के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के साथ अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत करेंगे. हालांकि, अभी तक अडानी समूह की तरफ से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है.

केंद्रीय मंत्री भी लेंगे हिस्सा
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अलग-अलग सत्रों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मोदी सरकार के तमाम मंत्री सरकार की नीतियों से निवेशकों को अवगत कराएंगे. समिट में 40 देशों से 400 से अधिक डेलीगेट्स अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. इसके अलावा, देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 10 हजार छोटे-बड़े निवेशक महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

16 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

19 hours ago